Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पिता करते थे दिहाड़ी मजदूरी, बेटा बना सुपरस्टार… कौन है RR के नया पेसर, जिसने RCB पर ढाया कहर

पिता करते थे दिहाड़ी मजदूरी, बेटा बना सुपरस्टार… कौन है RR के नया पेसर, जिसने RCB पर ढाया कहर

Who Is Brijesh Sharma: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट चटकाए. उन्होंने आरसीबी के जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को आउट किया. जानें कौन हैं बृजेश शर्मा...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-04-11 09:32:55

Mobile Ads 1x1

Who Is Brijesh Sharma: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में राजस्थान के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपना तूफानी खेल दिखाया और 26 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके दम पर राजस्थान ने आसानी से मैच जीत लिया है, लेकिन एक और अनकैप्ड खिलाड़ी ने इस मैच में अपना जलवा दिखाया. हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा की, जिन्होंने इसी साल आईपीएल डेब्यू किया है.

बृजेश शर्मा ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ अपना दूसरा आईपीएल मुकाबला खेला, जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए. बृजेश शर्मा ने आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड और जितेश शर्मा को आउट किया, जिसके चलते आरसीबी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. बृजेश शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से आरसीबी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये नया गेंदबाज कौन है? पढ़ें बृजेश शर्मा की कहानी…

कहां से आते हैं बृजेश शर्मा?

27 साल के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने इसी साल अपना आईपीएल करियर शुरू किया है, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं रहा. जम्मू-कश्मीर में जन्मे बृजेश शर्मा ने क्रिकेट के लिए अपना घर छोड़ दिया. बृजेश शर्मा ने पहले जम्मू-कश्मीर में ही अंडर-15 और अंडर-19 क्रिकेट खेला. इसके बाद उन्होंने अपने सफर को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली का रुख किया. बृजेश शर्मा अपना घर छोड़कर जम्मू से दिल्ली आ गए, जहां पर उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाया. बृजेश ने दिल्ली में दीपक पुनिया की एकेडमी में ट्रेनिंग ली.

इसके बाद उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में मालदा स्मैशर्स के लिए खेला, जिसमें उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया. बंगाल में खेलते हुए बृजेश ने 7 मैचों में 11 विकेट लिए. उसी प्रदर्शन के बाद बृजेश शर्मा आईपीएल टीमों की नजर में आ गए. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ऑक्शन में बृजेश को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया.

पिता करते थे दिहाड़ी मजदूरी

आईपीएल के नए स्टार बृजेश शर्मा एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बृजेश के पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं, जिसकी वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं है. दिल्ली में रहते हुए बृजेश के दोस्तों ने उनका बखूबी साथ निभाया. अब बृजेश शर्मा आईपीएल के बड़े मंच पर अपने पिता और परिवार के साथ राज्य का भी नाम रोशन कर रहे हैं.

बृजेश का आईपीएल में प्रदर्शन

बृजेश शर्मा ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ 2 मैच खेले हैं. इस दौरान बृजेश ने 7.71 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए हैं. बृजेश शर्मा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. उम्मीद है कि वह आने वाले मैचों में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे.

MORE NEWS