<
Categories: क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल से क्यों कांप रही है श्रीलंका की टीम? टूट सकता है सचिन का महारिकॉर्ड

Yashasvi jaiswal:अगर यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सेंचुरी बनाते हैं, तो वे 24 साल की उम्र में पांच अलग-अलग देशों में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने हासिल की है.

Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में सभी की निगाहें शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों पर हैं, लेकिन यकीन मानिए, यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकते हैं. बाएं हाथ के इस ओपनर ने टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है, और अगर इस सीरीज में उनका बल्ला अच्छा चलता है, तो वे एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. यशस्वी जायसवाल के पास सचिन तेंदुलकर के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.

क्या जायसवाल सचिन की बराबरी कर पाएंगे?

अगर यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सेंचुरी बनाते हैं, तो वे 24 साल की उम्र में पांच अलग-अलग देशों में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने हासिल की है. जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज में टेस्ट सेंचुरी बनाई हैं. वे साउथ अफ्रीका भी गए, लेकिन दो टेस्ट में सेंचुरी नहीं बना पाए. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ उनके पास यह उपलब्धि हासिल करने का अच्छा मौका होगा.

जायसवाल को एशियाई हालात पसंद

यशस्वी जायसवाल को एशियाई धरती भी पसंद है. बाएं हाथ के इस बैट्समैन ने एशिया में 15 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 1417 रन बनाए हैं. उनका बैटिंग एवरेज 54.5 है. उन्होंने इन कंडीशन में चार सेंचुरी और आठ हाफ सेंचुरी बनाई हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 214 रन रहा है. जायसवाल पहली बार श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे. वह पहली बार श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे. अब देखना यह है कि उनकी स्ट्रैटेजी क्या होगी.

यशस्वी जायसवाल के पास एक और खास मुकाम हासिल करने का मौका है. अगर वह टेस्ट सीरीज में पांच छक्के लगाते हैं, तो वह रोहित और सहवाग के बाद एक टेस्ट में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे ओपनर बन जाएंगे. इसके अलावा, 187 रन बनाकर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर भी बन जाएंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि जायसवाल सीरीज में बल्ले से क्या धमाल मचाते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Watch Video:तलाक के 3 साल बाद चढ़ा प्यार का बुखार! शादी के लिए जापान से भारत पहुंचा कपल; 3 बच्चे बने गवाह

Japanese Couple Lucknow Wedding:इतना ही नहीं, इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम देने…

Last Updated: November 25, 2026 13:48:51 IST

Robert Kiyosaki Warning: रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी 2008 से भी बड़ा आर्थिक संकट आने का दावा, निवेशकों को किया आगाह

Robert Kiyosaki ने 2008 से भी बड़े आर्थिक संकट और ग्लोबल डिप्रेशन की आशंका जताई…

Last Updated: November 25, 2026 13:37:24 IST

Caught On CCTV: मेरठ होटल कांड: युवती को बंधक बनाने का आरोप, भागने पर बीच बाजार में पीटा; वीडियो वायरल

Meerut Hotel Case: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में गाजियाबाद की युवती को बंधक बनाने…

Last Updated: November 25, 2026 13:43:32 IST

PM Kisan 25th Installment Date: पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त कब आएगी? किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan 25th Installment Date 2026: किसानों को पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त का…

Last Updated: November 25, 2026 12:52:49 IST

मां ने संबध बनाने से किया मना, तो 2 साल की बेटी को चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म; बदले के आग में दरिंदा बना पति का दोस्त

Gujarat Crime: यह मामला गुजरात के भरूच जिले का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की…

Last Updated: November 25, 2026 12:31:16 IST

MP Crime: ‘मेरे साथ सोओ वरना कम नंबर मिलेंगे’, 12वीं की छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की मांग, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

MP Teacher Arrested: मध्य प्रदेश के गुना में 12वीं की छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने…

Last Updated: November 25, 2026 12:07:54 IST