<

MP Gen-Alpha Protest: Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha का हल्ला बोल! अपनी मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र

Vidisha Gen Alpha Protest: Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha मैदान में! विदिशा के सिरोंज में बस किराया बढ़ने पर स्कूली छात्राओं का गुस्सा फूटा. जानें SDM से क्या हुई बातचीत.

Vidisha Gen Alpha Protest: बढ़ती महंगाई और अचानक से बढ़ाए गए बस किराए पर जहां आम जनता खामोश बैठी रही, वहीं स्कूली छात्राओं ने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है. हाल के दिनों में जहां Gen-Z के आंदोलनों की चर्चा देश-दुनिया में बनी हुई थी, वहीं अब उनके नक्शेकदम पर चलते हुए Gen-Alpha (स्कूली छात्राओं) ने भी मोर्चा संभाल लिया है. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में बस किराए में हुई बढ़ोतरी से आक्रोशित दर्जनों छात्राओं ने बस स्टैंड पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और करीब आधे घंटे तक चक्का जाम की स्थिति बनाए रखी.

‘किराया नहीं घटा तो छूट जाएगी पढ़ाई’

ग्रामीण इलाकों से रोज स्कूल आने-जाना करने वाली छात्राओं का कहना है कि प्रशासन और बस ऑपरेटरों के इस फैसले ने उनकी कमर तोड़कर रख दी है.

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा, ‘पहले जिस सफर का किराया 10 से 15 रुपये लगता था, उसे अचानक बढ़ा दिया गया है. हम साधारण परिवारों से आती हैं; रोज-रोज इतना किराया देना हमारे और हमारे माता-पिता के बस की बात नहीं है. अगर किराया कम नहीं हुआ, तो हमारी पढ़ाई छूटने की नौबत आ जाएगी.’

छात्राओं ने साफ शब्दों में मांग की है कि बढ़ा हुआ किराया हर हाल में वापस लिया जाए. उन्होंने क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा से भी इस मामले में तुरंत दखल देने और राहत दिलाने की गुहार लगाई है.

हमें 25 रुपये कहाँ से मिलेंगे?

छात्राओं ने आगे बताया कि वे सरकारी स्कूलों में पढ़ती हैं और पूछा कि रोज़ाना किराया देने के लिए उन्हें 25 रुपये कहाँ से मिलेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘जेन ज़ेड’ (Gen Z) के बाद अब ‘जेन अल्फा’ (Gen Alpha) आ गया है.

प्रशासन के फूले हाथ-पांव, मौके पर पहुंचे SDM

छात्राओं के इस तरह अचानक सड़कों पर उतरने से स्थानीय प्रशासन और बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मच गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) ओम नारायण बड़कुल तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत की, उनकी आर्थिक समस्याओं और परेशानियों को सुना तथा समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.

प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि यदि किराए में कटौती नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST

2026 Toyota Glanza Facelift: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा ग्लैंजा, जानें कीमत और खासियतें

2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…

Last Updated: October 14, 2026 14:49:05 IST

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST