होम / दरिंदगी की सारी हदें पार, 19 साल की लड़की की आंखों में बदमाशों ने घुसाया पेंचकस फिर काटी गर्दन

दरिंदगी की सारी हदें पार, 19 साल की लड़की की आंखों में बदमाशों ने घुसाया पेंचकस फिर काटी गर्दन

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 12, 2023, 1:59 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Telangana Crime: तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले के कालापुर गांव में एक 19 साल की लड़की की दरिंदो ने बेरहमी से हत्या कर दी है। पहले लड़की की आंखों में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पेंचकस घुसा दिया। जिसके बाद गले को ब्लेड से काट दिया। लड़की का शव पुलिस को तालाब से बरामद हुआ है।

तालाब में खून से लथपथ मिला शव

मृतक लड़की की पहचान जुट्टू सिरिशा के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, 10 जून की रात करीब 11 बजे जुट्टू सिरिशा अपने घर से निकली थी। जिसके बाद लड़की के शव को स्थानीय लोगों ने तालाब में खून से लथपथ देखा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लड़की की आंखों पर गंभीर चोट के अलावा उसका गला कटा हुआ पाया गया है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

इसके साथ ही जुट्टू सिरिशा के हाथ पर चोट के भी कई निशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 19 साल की जुट्टू एक अस्पताल में काम किया करती थी। 10 जून यानी कि शनिवार की देर रात को वह अपने घर से बिना किसी को बताए निकली थी। जिसके बाद जब उसके पिता ने उसे ढूंढना शुरू किया तो वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों को तालाब में लड़की का शव खून से लथपथ मिला।। फिर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

Also Read: मुस्लिम वोटर्स का इनसे उठ रहा भरोसा, क्या 2024 लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा इसका असर?

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT