Akku Yadav Case: अक्कू यादव उर्फ भरत कालीचरण ने सैकड़ों महिलाओं का रेप और कत्ल किया था. जिसके बाद 400 महिलाओं ने कोर्ट रूम के अंदर दर्दनाक मौत दी थी.
अक्कू यादव को मिली खौफनाक सजा
Akku Yadav Case: आज हम आपको क्राइम की दुनिया का एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे. जिसके बारे में सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, पूरा मामला यह है कि एक खचाखच भरे कोर्टरूम के अंदर एक आदमी के मुंह में लाल मिर्च पाउडर ठूंस दिया गया, उसके प्राइवेट पार्ट्स चाकू से काट दिए गए और उसका सिर उसके शरीर से अलग कर दिया गया. यह काम लगभग 400 महिलाओं ने मिलकर किया था.
इस पूरी घटना के बारे में जानने के बाद आप जरूर सोच रहे होंगे आखिर इसके साथ ऐसा क्यों किया गया? कौन था ये? तो चलिए हम आपको एक-एक सवालों का जवाब देते हैं.
असल में जिस आदमी का इतना क्रूर अंत हुआ, वह कोई और नहीं, बल्कि अक्कू यादव उर्फ भरत कालिचरण था. बताया जाता है कि इस अकेले आदमी ने हर उम्र की महिलाओं चाहे वो जवान लड़कियां हों, अधेड़ उम्र की महिलाएं हों या बुजुर्ग महिला हो, सबके साथ घिनौना काम कर चुका था. इन्होंने 100 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया था.
नागपुर जिले के कस्तूरबा नगर का रहने वाला अक्कू यादव उर्फ भरत कालीचरण झुग्गियों में बिताए बचपन से उठकर एक बड़ा गैंगस्टर बन गया था. उसने अपने आपराधिक करियर की शुरुआत छोटे-मोटे अपराधों से की थी. उसका जन्म लगभग 1971 में महाराष्ट्र के नागपुर के बाहरी इलाके में हुआ था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसका नाम पहली बार 1991 में सामने आया, जब उस पर एक गैंगरेप में शामिल होने का आरोप लगा. यही वह मामला था जिसने उसे रातों-रात कुख्यात बना दिया.
13 अगस्त, 2004 को अक्कू यादव की कोर्ट में पेशी होने वाली थी. शहर की हर महिलाओं को इस बात की जानकारी थी कि कोर्ट नंबर 7 में आरोपी की पेशी होने वाली थी. कोर्ट रूम में खचाखच भीड़ थी. पुलिस खचाखच भरे कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी अक्कू यादव को लेकर पहुंची. जैसे ही पुलिस अक्कू यादव को लेकर कोर्ट नंबर 7 में पहुंची तो महिलाओं ने उनपर हमला बोल दिया. उसके चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंका और महिलाओं ने उसके बदन पर चाकू और पत्थरों से वार किया. महिलाओं की भीड़ के बीच वो नजर नहीं आ रहा था. इस बीच किसी ने अक्कू यादव का प्राइवेट पार्ट काट दिया. फिर थोड़ी देर के बाद उसकी चीखने चिल्लाने की आवाज आनी बंद हो गई.
फिर वहां मौजूद सभी महिलाओं ने जज से कहा कि हमने दरिंदे को मार दिया है. इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि कुछ दिन बाद ही आरोपी को बरी कर दिया गया.
UP Petrol Diesel Price: आज यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं.…
Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…
Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…
Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…