Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती में यौन शोषण के सनसनीखेज मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि यह मामला मानसिक बीमारी से ज्यादा एक खास तरह की सोच और जीवनशैली से जुड़ा हुआ लगता है. दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है.
अमरावती वायरल एमएमएस केस
Amravati Viral Video Case: महाराष्ट्र के अमरावती में एक युवक की ओर से नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किए जाने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को समयबद्ध जांच करने का निर्देश दिया है. आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस से इस मामले में की गई कार्रवाई पर पांच दिनों के अंदर एक रिपोर्ट भी मांगी है.
आयोग ने एक बयान में कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनपर यौन हमला किया, उन कृत्यों को रिकॉर्ड किया और पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो का इस्तेमाल किया.
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी सदानंद वसंत दाते को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि इस मामले की समयबद्ध और गहन जांच हो तथा सभी पीड़ितों की पहचान और उन्हें सुरक्षा मिले एवं डिजिटल मंचों से ऐसी सामग्री हटा दी जाए.
बयान में कहा गया है- ‘खबर के अनुसार 100 से अधिक ऐसे आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं, जिससे सुरक्षा और साइबर शोषण को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं.’ इस जघन्य घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़ितों को पहुंचे आघात और डिजिटल मंच के दुरुपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की. उसने इस मामले की व्यापक साइबर फॉरेंसिक जांच की भी मांग की है.
दूसरी तरफ आरोपी अयान अहमद को लेकर जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान बेहद सामान्य तरीके से कहा कि पहले ब्रेकअप के बाद वह ‘प्लेबॉय’ बन गया था. जांच अधिकारियों का कहना है कि यह मामला मानसिक बीमारी से ज्यादा एक खास तरह की सोच और जीवनशैली से जुड़ा हुआ लगता है.
पुलिस के मुताबिक अयान अहमद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और उसकी लाइफस्टाइल का भी इस पूरे मामले में अहम रोल सामने आया है. पुलिस के अनुसार अयान का मोबाइल फोन का अच्छा कारोबार था और वह इंस्टाग्राम पर पेड प्रमोशन के जरिए भी अच्छी कमाई करता था. उसके करीब 18 हजार फॉलोअर्स थे, जिससे उसकी सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ थी.
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी अयान अपने दोस्तों और परिवार से पैसे उधार लेता था. पुलिस का कहना है कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपनी आलीशान और दिखावटी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए करता था.
अयान अहमद सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से संपर्क करता था और धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाता था. वह करीब चार से पांच महीने तक भरोसा जीतने की कोशिश करता था, ताकि सामने वाला उस पर पूरी तरह विश्वास कर ले. जब उसे लगता था कि भरोसा बन गया है, तो वह कथित तौर पर उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता था या दबाव डालता था.
यही नहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अयान अहमद एक समय AIMIM के अमरावती यूनिट के सोशल मीडिया हैंडल को संभालता था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया था. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…