<
Categories: Education

MP Board MPBSE Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

MPBSE MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक mpbse.nic.in के जरिए देख सकते हैं.

MP Board MPBSE Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए नतीजे मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है. छात्र जो भी एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में कक्षा 12 का रिजल्ट 6 मई को घोषित हुआ था, जबकि 2024 और 2023 में 24 मई को नतीजे जारी किए गए थे. वहीं, 2022 में रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित कर दिया गया था. ऐसे में अनुमान है कि MP Board Result 2026 मई महीने में जारी किया जाएगा. MPBSE ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी फरवरी-मार्च के दौरान संपन्न हुई थीं. अब छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

इन वेबसाइटों से चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं. इसके अलावा, वैकल्पिक रूप से छात्र अन्य रिजल्ट पोर्टल्स के माध्यम से भी अपने अंक देख सकते हैं, खासकर तब जब वेबसाइट्स पर अधिक ट्रैफिक हो.

MP Board Result 2026 ऐसे करें चेक

MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं.
“Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • ग्रेड और रिजल्ट स्टेटस

दूसरी परीक्षा (Supplementary) का शेड्यूल

MPBSE ने कक्षा 12 की दूसरी परीक्षा 2026 का टाइमटेबल भी जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेंगी. जो छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं, उनके लिए यह एक और मौका होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. यदि कोई त्रुटि हो, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST