Ashok Kharat Case: 150 से अधिक शादीशुदा महिलाओं और युवतियों से दुष्कर्म करने के आरोपी कथित ‘बाबा कप्तान’ उर्फ अशोक खरात के काले कारनामों की जांच जारी है. एक महिला की शिकायत पर पूरे काले कारनामों का पर्दाफाश होने के बाद विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) अशोक खरात को लेकर करीब-करीब रोजाना सनसनीखेज खुलासे कर रही है. वाइफ स्वैपिंग के बाद अशोक खरात को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोप है कि 46 साल पहले आरोपी अशोख खरात ने अपनी ही महिला रिश्तेदार के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी. इसका पता जब गांववालों को चला तो उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की.
यहां पर बता दें कि अशोक खरात ने अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव तालुका में भी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. अशोक खरात जब 20 वर्ष का था तब उसने अपनी रिश्तेदार से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. दरअसल, वर्ष 1980 में अशोक खरात अपनी रिश्तेदार महिला से मिला था. महिला करीब 20 साल की थी.
अनुष्ठान के बहाने गया महिला के करीब
कहा जा रहा है कि महिला प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी. इसकी जानकारी जब अशोक खरात उर्फ लक्ष्मण को हुई तो उसने पूरा जाल बुन लिया. इसके बाद आरोपी अशोक खरात ने ताबीज और विशेष पूजा करने बहाने उसके करीब गया. उसने महिला का विश्वास दिलाया कि उसकी पूजा और अनुष्ठान से वह गर्भवती हो जाएगी.
इसके बाद चालाकी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. यौन शोषण की जानकारी जब गांव वालों और महिला के रिश्तेदारों को लगी तो उन्होंने अशोक खरात को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. ग्रामीणों का कहना है कि यह घिनौना मामला 46 साल पुराना है. इस दौरान जब उसकी पिटाई की गई तो वह गांव से गायब हो गया और 15 साल तक उसका कोई अता-पता नहीं चला.
करीब डेढ़ दशक तक वह डर के मारे गायब रहा. इसके बाद वह अचानक ही अपने मूल गांव कहांडलवाड़ी लौट आया. यहां पर बता दें कि अशोक खरात का पहले नाम लक्ष्मण खरात ही था. 15 साल बाद वह गांव लौटा तो अशोक खरात नाम के साथ.
बाबा ने बचपन से ही लोगों को कर दिया था बेवकूफ बनाना
जब वह गांव लौटा तो वह लक्ष्मण खरात से अशोक खरात बन चुका था. इन 15 सालों के दौरान लक्ष्मण खरात ने बाबा बनकर लोगों को बेवकूफ बनाने का धंधा शुरू कर दिया. पुलिस अनुमान लगा रही है कि कहीं वह बचपन से ही किसी मनोरोग का शिकार तो नहीं था. हालांकि, इस बीमारी के बारे में माता-पिता के साथ उसकी पत्नी ही जवाब दे सकती है.
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध