Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘धुरंधर 2’ की दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की तारीफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘धुरंधर 2’ की दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की तारीफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सार्वजनिक रूप से तारीफ ना करने पर नेटजिंस दीपिका पादुकोण की आलोचना हो रही थी. अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

Written By:
Last Updated: April 8, 2026 15:05:01 IST

Mobile Ads 1x1
इस वक्त ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. बहुत जल्द यह फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अभी तक इसकी सार्वजनिक रूप से तारीफ नहीं की. इसलिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. अब अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ते हुए इस पर जवाब दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी, जहां यूजर्स ने सवाल किया कि उन्होंने फिल्म की सफलता का सार्वजनिक रूप से जश्न क्यों नहीं मनाया. पेज पर एक पोल भी चलाया गया, जिसमें प्रशंसकों से पूछा गया कि क्या यह सोची-समझी अनदेखी है या वे इसे जरूरत से ज्यादा विश्लेषण कर रहे हैं? एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले ही देख ली थी. अब आप मुझे बताइए, किसका मजाक बन रहा है?’ इस जवाब के साथ दीपिका पादुकोण ने आंख मारते हुए और मजाकिया इमोजी भी साझा की है. 
pic

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था. अब वह एटली की फिल्म ‘राका’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगी.

फिल्म के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम भी स्पेशल कैमियो में नजर आ रही हैं, जिन्होंने नर्स की भूमिका अदा की है. ‘धुरंधर 2’ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘बाहुबली 2’ के शानदार कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

MORE NEWS