<
Categories: क्राइम

Ashok Kharat का क्या है लक्ष्मण से रिश्ता, जिसने महिला रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा; बंद कमरे में कर दिया कांड

Ashok Kharat Case: 20 साल की उम्र में ही अशोक खरात ने अपनी महिला रिश्तेदार को भी अपनी हवस का शिकार बना डाला. अनुष्ठान करने के बहाने कमरे में गया और फिर दुष्कर्म किया.

Ashok Kharat Case: 150 से अधिक शादीशुदा महिलाओं और युवतियों से दुष्कर्म करने के आरोपी कथित ‘बाबा कप्तान’ उर्फ अशोक खरात के काले कारनामों की जांच जारी है. एक महिला की शिकायत पर पूरे काले कारनामों का पर्दाफाश होने के बाद विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) अशोक खरात को लेकर करीब-करीब रोजाना सनसनीखेज खुलासे कर रही है. वाइफ स्वैपिंग के बाद अशोक खरात को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोप है कि 46 साल पहले आरोपी अशोख खरात ने अपनी ही महिला रिश्तेदार के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी. इसका पता जब गांववालों को चला तो उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की.

यहां पर बता दें कि अशोक खरात ने अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव तालुका में भी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. अशोक खरात जब 20 वर्ष का था तब उसने अपनी रिश्तेदार से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. दरअसल, वर्ष 1980 में अशोक खरात अपनी रिश्तेदार महिला से मिला था. महिला करीब 20 साल की थी.

अनुष्ठान के बहाने गया महिला के करीब

कहा जा रहा है कि महिला प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी. इसकी जानकारी जब अशोक खरात उर्फ लक्ष्मण को हुई तो उसने पूरा जाल बुन लिया. इसके बाद आरोपी अशोक खरात ने ताबीज और विशेष पूजा करने बहाने उसके करीब गया. उसने महिला का विश्वास दिलाया कि उसकी पूजा और अनुष्ठान से वह गर्भवती हो जाएगी. 

इसके बाद चालाकी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. यौन शोषण की जानकारी जब गांव वालों और महिला के रिश्तेदारों को लगी तो उन्होंने अशोक खरात को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. ग्रामीणों का कहना है कि यह घिनौना मामला 46 साल पुराना है. इस दौरान जब उसकी पिटाई की गई तो वह गांव से गायब हो गया और 15 साल तक उसका कोई अता-पता नहीं चला. 

यह भी पढ़ें: Ashok Kharat Videos: 150 औरतों से शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या करता था बाबा? खुलासा उड़ा देगा होश

करीब डेढ़ दशक तक वह डर के मारे गायब रहा. इसके बाद वह  अचानक ही अपने मूल गांव कहांडलवाड़ी लौट आया. यहां पर बता दें कि अशोक खरात का पहले नाम लक्ष्मण खरात ही था. 15 साल बाद वह गांव लौटा तो अशोक खरात नाम के साथ.

यह भी पढ़ें:  Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

बाबा ने बचपन से ही लोगों को कर दिया था बेवकूफ बनाना

जब वह गांव लौटा तो वह लक्ष्मण खरात  से अशोक खरात बन चुका था. इन 15 सालों के दौरान लक्ष्मण खरात ने बाबा बनकर लोगों को बेवकूफ बनाने का धंधा शुरू कर दिया.  पुलिस अनुमान लगा रही है कि कहीं वह बचपन से ही किसी मनोरोग का शिकार तो नहीं था. हालांकि, इस बीमारी के बारे में माता-पिता के साथ उसकी पत्नी ही जवाब दे सकती है. 

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST