<
Categories: क्राइम

अशोक खरात के जिले में एक और कांड, MNC में काम करने वाली 8 महिलाओं को बनाया शिकार; पुरुष को भी नहीं छोड़ा

Ashok Kharat Case: 8 महिलाओं और एक पुरुष का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके से स्पर्श किया गया. उनकी निजी वैवाहिक जीवन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती थी.

Ashok Kharat Case: 150 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक शोषण के मामले में फंसे शातिर अशोक खरात के जिले से एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कुछ लोग मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण तो करते ही थे साथ ही अश्लील बातें भी करते थे. हद तो यह थी कि वह महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाते थे. इसके बाद नाशिक पुलिस कमिश्नरेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) को जांच के आदेश दिए हैं. यह मामले जुलाई 2022 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग समय के हैं.  MNC कंपनी में काम करने वाली 8 अन्य पीड़ित महिलाओं के साथ एक पुरुष ने भी मामला दर्ज कराया है.

आरोप है कि उसने एक MNC कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ ना केवल यौन शोषण किया बल्कि जबरन धार्मिक कृत्य और  धार्मिक कार्य भी थोपे. वहीं, महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.  

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, इसमें 26 मार्च को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी दी गई थी.  इसके बाद बुधवार को सभी 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया  था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिर से सभी 6 आरोपियों को 10 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. 

क्या हैं महिला कर्मचारियों के आरोप

पुलिस की दी गई शिकायत में महिला कर्मचारियों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत में कहा गया है कि महिला कर्मचारी के साथ अश्लील व्यवहार किया जाता था. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, जुलाई 2022 से फरवरी 2026 के दौरान आरोपियों में शामिल दानिश शेख, तौसीफ अत्तर और निदा खान ने कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार किया. इस दौरान आरोपियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई. साथ ही आरोपी तौसीफ अत्तर पर विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी है. 

अन्य आरोपी दानिश शेख द्वारा कार्यालय परिसर में अशोभनीय व्यवहार किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है. आरोपी रजा मेमन एवं शाहरुख कुरैशी पर आरोप है कि मई 2023 से मार्च 2026 के दौरान उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां तथा उसकी निजी जिंदगी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की, इस बारे में कंपनी को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया.  

शिकायत में कहा गया है कि मई 2022 से फरवरी 2026 के बीच आरोपी शफी शेख और तौसीफ अत्तर ने कार्यस्थल पर अभद्र व्यवहार किया और अश्लील नजरों से देखा. इसके अलावा महिलाओं की निजी जिंदगी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

इस मूलांक के लोगों की किस्मत होती है जबरदस्त,कभी नहीं मानते हार, रणवीर सिंह से भी जुड़ा है कनेक्शन

Numerology: आज हम बात करेंगें एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसके लोग जन्म से…

Last Updated: April 9, 2026 15:22:22 IST

संबंध बनाने के लिए शादीशुदा महिला से की जबरदस्ती, मना करने पर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, बेडबॉक्स में मिला शव

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 9, 2026 15:21:56 IST

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST

Shaktimaan vs Samay Raina: ‘शक्तिमान के अपमान’ भड़के मुकेश खन्ना, समय रैना को कहा ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी’

Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के…

Last Updated: April 9, 2026 14:49:48 IST

पनीर खुरचन रेसिपी, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ये डिश, आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

पनीर खुरचन एक देसी-पंजाबी स्टाइल की सेमी ड्राई पनीर वाली सब्जी है, जो पनीर को…

Last Updated: April 9, 2026 14:47:13 IST

8th Pay Commission DA Hike 2026: DA हाइक में देरी ने बढ़ाई बेचैनी, क्या एरियर से होगी भरपाई या मिलेगा झटका?

8th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनभोगियों के…

Last Updated: April 9, 2026 15:14:30 IST