Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के साथ पोस्ट शेयर करके समय रैना की जमकर खबर ली. मुकेश खन्ना ने कहा कि इस कमबैक के बाद 'समय को मुंह काला कर गधे पर बिठाके देश भर के शहरों में, गालियों में परेड करनी चाहिए.' जानिए पूरी कॉन्ट्रोवर्सी.
Shaktimaan vs Samay Raina: 'शक्तिमान के अपमान' भड़के मुकेश खन्ना, समय रैना को कहा 'कुत्ते की दुम', बोले बच्चे इसे अंडे, टमाटर मारें
Shaktimaan vs Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कॉन्ट्रोवर्सी के करीब 14 महीने के बाद समय रैना फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बार ‘स्टिल अलाइव’ से कमबैक करके समय रैना ने एक्टर, सेलेब्रिटीज और कॉमेडियन्स पर जमकर भड़ास निकाली. हालांकि, समय रैना का ये अंदाज शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना को पसंद नहीं आया. उन्होंने सोशल मीडिया पर समय रैना को जमकर लताड़ा और कहा कि समय रैना का मुंह काला करके गधे पर बिठाना चाहिए, उस पर अंडे और टमाटर फेंकने चाहिए.
जानकारी के लिए बता दें कि समय रैना को उनके रोस्ट करने की आदत और उनके पुराने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लिए सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना जैसे सेलेब्रिटीज ने जमकर लताड़ा था. शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने भी कहा था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया जैसे लोग देश की युवा पीढ़ी को बिगाड़ रहे हैं.
2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कुछ क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, जिसे सोशल मीडिया पर असंवेदनशील बताकर समय और रणवीर की जमकर आलोचना हुई. इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया के मजाकिया अंदाज को असभ्य बताकर एफआईआर दर्ज कराई गई और शो कुछ समय में भी बंद करना पड़ा.
समय रैना ने अपने कमबैक वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ में शक्तिमान शो को रोस्ट किया और कहा कि ‘शक्तिमान जैसे कंटेन्ट का बच्चों पर क्या असर होता है, ये मैं नहीं जानता, लेकिन बचपन में अक्सर न्यूज आती थी कि शक्तिमान शो देखकर बच्चे छत से इस उम्मीद में कूद जाते थे कि शक्तिमान बचाने आएगा.’
समय रैना ने आगे कहा कि तूने बच्चे मारे हैं, भाई तू मुझे क्या बोल रहा है. समय रैना ने कहा कि ‘क्या शक्तिमान आ गया था यार. शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे. कोई शक्तिमान से कैसे लड़ सकता है?’
समय रैना के कमबैक वीडियो और शक्तिमान पर समय रैना की रोस्टिंग पर मुकेश खन्ना काफी नाराज हुए. एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके समय रैना को जमकर लताड़ा और कहा कि ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो. बाहर निकालो. फिर टेढ़ी की टेढ़ी!!’
अपनी पोस्ट में मुकेश खन्ना ने कहा कि ‘समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो. सीधा करो. वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है.’ मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ‘समय रैना गंदगी की आग में जलाया हुआ. पकाया हुआ है. उसे पूरे देश ने लताड़ा, मारा. लेकिन ये फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने.’
मुकेश खन्ना ने कहा कि ‘समय रैना ने बच्चों के सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है, इसलिए उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहाँ बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें.’
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…