<
Categories: क्राइम

Ashok Kharat Videos: 150 औरतों से शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या करता था बाबा? खुलासा उड़ा देगा होश

Ashok Kharat Objectionable Videos: अशोक खरात शारीरिक संबंध बनाने से पहले महिलाओं को पीने के लिए कोई ऐसी चीज़ देता था जिसका स्वाद कथित तौर पर नमकीन या कड़वा होता था.

Ashok Kharat Objectionable Videos: नासिक (महाराष्ट्र) के कथित बाबा अशोक खरात उर्फ ‘बाबा कप्तान’ द्वारा डराकर और प्रलोभन देकर 150 से अधिक महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने की सनसनीखेज मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. विशेष जांच दल (SIT) की टीम जांच कर रही है. बाबा कप्तान की लगातार सामने आ रही करतूत ने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं. इस बीच अशोक खरात वायरल एमएमएस (Ashok Kharat Viral MMS) मामले में इंटरनेट पर एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद नया ट्विस्ट आ गया है. इसके बाद अशोक खरात की ‘करतूत’ से जुड़ा एक और मामला सामने आ गया है.  अब डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है; इनमें एक पेन ड्राइव भी शामिल है जिसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है. कहा जा रहा है कि अब तक 150 के करीब महिलाओं से अशोक खरात द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई है. जांच में यह संख्या बढ़ भी सकती है. 

विशेष जांच दल (SIT) टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो अशोक खरात महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाता था और जब वह पूरी तरह से गिरफ्त में आ जाती थी तो वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था. इसके लिए वह बतौर ज्योतिषी तमाम तरह के भय दिखाता था और फिर महिलाओं से संबंध बनाता था.

बंगले में बनाया था गुप्त स्थल

करोड़ों के घर में अशोक खरात ने महिलाओं से मुलाकात के लिए अलग स्थान बनाया था. पहली नजर में देखने पर वह गुफा की तरह प्रतीत होता था. यहां पर सांप, बिच्छू, शेर समेत कई जानवरों के प्रतिरूप थे. लाइटिंग के जरिये यहां का माहौल काफी डरावना है. यहां पर अशोक खरात के साथ जब महिलाएं आती थीं तो वह सम्मोहन में बंध जाती थीं. 

करता था कोड वर्ड का इस्तेमाल

SIT के अधिकारियों और सूत्रों के मुताबिक, अशोक खरात महिलाओं से कोडवर्ड या सांकेतिक भाषा में बात करता था. आर्थिक रूप से परेशान या फिर पति के विवाद के चलते बाबा के पास पहुंचीं महिलाओं को अशोक खरात ‘आध्यात्मिक मार्गदर्शन’ देने के बहाने एकांत में बुलाता था.  इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने से  पहले खारा पानी भी पिलाता था. 

ससुराल के तानों से परेशान महिला पहुंची थी बाबा के पास

जांच अधिकारियों की मानें तो अशोक खरात के पास ऐसी महिलाएं पहुंचतीं थीं, जो परिवार में सास, पति या फिर परिवार की उपेक्षा से परेशान होती थीं. एक महिला के बारे में पता चला है जो ससुराल में तानों से परेशान थी, क्योंकि शादी के बाद उसे बेटा नहीं हो रहा था. ससुराल में तानों से परेशान होकर वह कैप्टन बाबा यानी अशोक खरात के पास पहुंच गई. यह पूरा घटनाक्रम करीब 4 साल पहले का है. महिला की मानें तो अप्रैल, 2022 से दिसंबर 2024 तक वह अशोक खरात के नासिक वाले ऑफिस जाती रही.

गारंटी दी थी सब ठीक होगा

महिला की मानें तो पहली ही मुलाकात में अशोक खरात ने उसे गारंटी दी गई थी कि तंत्र-पूजा से सब ठीक हो जाएगा. महिला ने अपने साथ हुए शारीरिक दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसे तांबे के लोटे में पानी पीने के लिए दिया.  इसके बाद कुछ खाने को दिया, जिसके स्वाद से उसे कुछ समझ नहीं आया. पानी पीने और खाना खाने के बाद उसका सिर घूमने लगा. जब तक वह कुछ समझ पाती महिला का शरीर सुन्न पड़ गया. महिला का आरोप है कि वह अर्धबेहोशी की स्थिति में जब बाबा ने उसके साथ शारीरिक दुष्कर्म किया. एक बार तो अशोक खरात ने महिला से यह भी कहा कि वह शिव का अवतार है. साथ ही ऑफर दिया कि उसके (बाबा कप्तान) साथ संबंध बनाओ क्योंकि पवित्र हो गई हो.

शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या पिलाता था बाबा?

नासिक का ‘गॉडमैन’ चंगुल में फंसी महिलाओं के साथ वीडियो बनाने से पहले उन्हें तांबे में कोई चीज़ पिलाता था. यह तरल पदार्थ क्या था, यह पता नहीं चल पाया है.  जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि SIT को राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से अशोक खरात के फोन की एक ‘क्लोन कॉपी’ (प्रतिलिपि) मिली है. 

जांच अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी. अशोक खरात के शिकंजे में फंस और पीड़ित महिलाएं सामने आ सकती हैं. यह भी सामने आ रहा है कि महिलाओं को पीने के लिए कोई ऐसी चीज़ देता था जिसका स्वाद कथित तौर पर नमकीन या कड़वा होता था. इसे पीने के बाद वह महिलाओं के साथ कोई भी गलत हरकत करता था. ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि खारे पानी का सेवन करने के कुछ देर बाद ही महिलाएं खुद को बेसुध या नशे की हालत में महसूस करने लगती थीं. कुछ महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात महिलाओं की इसी बेसुध हालत में उनके वीडियो बनाता था. जांचकर्ताओं को एक पेन ड्राइव में कथित तौर पर दर्जनों महिलाओं के वीडियो मिले हैं, जो अब इस मामले में एक अहम सबूत बन गया है.

वहीं, मुंबई पुलिस अशोक खरात के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बाबा कप्तान ने धोखाधड़ी वाले अपराधों को अंजाम देकर अकूत संपत्ति जमा कर ली है. अशोक खरात पर यह भी आरोप है कि वह आयातित शहद जैसे उत्पादों को ऊंची कीमतों पर बेचता था.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST