<
Categories: क्राइम

पहले कपड़े फाड़े, फिर ‘किन्नर’ के साथ…, जिम में सरेआम हुआ बड़ा कांड; मचा हड़कंप

Third Gender Assault Case: बरेली के हीलियोस जिम में गाड़ी विवाद के बाद थर्ड जेंडर से मारपीट, कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ का आरोप लगा. वायरल वीडियो के बाद पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर जांच कर रही है.

Third Gender Assault Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेहद शर्मनाक कांड हुआ. यहां एक जिम के भीतर हुए विवाद ने बेहद गंभीर रूप ले लिया. रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम में एक गाड़ी की क्षतिग्रस्त होने को लेकर शुरू हुआ विवाद और फिर मारपीट तक पहुंच गया. जिसके बाद थर्ड जेंडर सलमान उर्फ मन्नू सूरी ने जिन संचालक और उनके साथियों पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. 

शिकायत लेकर जिम पहुंचा था मन्नू

मन्नू सूरी के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उनके मुंहबोले भाई विशाल ने फोन पर जानकारी दी कि रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई है. जिसके बाद मन्नू अपने दो साथियों को लेकर जिम के पास पहुंचा और जिम के संचालक अश्वनी शर्मा से बात की. संचालक ने CCTV फुटेज देखने के बाद गाड़ी वाली बात कही. इसके मन्नू अपने साथियों को लेकर चला गया.

फिर शुरू हुई मारपीट

मन्नू ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात करीब 10 बजे उसके साथ के फोन पर जिम संचालक की बातचीत हुई थी. उनकी तरफ से कॉल किया गया था और कहा कि गाड़ी क्षतिग्रस्त करने वाले का पता चल गया है, इसलिए जिम में आकर बात कर लें. इसके बाद मन्नू दोबारा अपने साथियों को लेकर जिम पहुंचा. जहां अश्वनी शर्मा के अलावा सुशील, अंकित, अजय और कई अन्य लोग के साथ मन्नू का विवाद बढ़ गया और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मन्नू ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसके साथ अभद्रता की गई. उसने ये भी आरोप लगाया कि उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई. मारपीट के दौरान उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी. बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बाहर निकाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: पहले पत्नी की दोस्त संग गंदी हरकतें, फिर खुद की बेटी संग किया खौफनाक कांड; मासूम की चीख से भी नहीं पसीजा दिल

पुलिस कर रही जांच

जिम संचालक पक्ष ने कहा कि ‘कुछ लोग जिम में आने वाले ग्रहकों से बिना अनुमति रुपये मांगते थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. संचालक पक्ष के मुताबिक, विवाद के दौरान शहर की एक किन्नर गुरु को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मन्नू की पहचान पर कई तरह के सवाल उठाए गए. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के मुताबिक, शिकायत मिल गई है. वायरल वीडियो और जिम के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: शादी में पहनें ये स्टाइलिश लहंगे, आपसे हटेगी नहीं लोगों की नजर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST