<
Categories: क्राइम

दो शादियों के बाद भी नहीं भरा मन, कमरे पर बुलाकर करती थी ये कांड! वजह जान दहल जाएगा दिल

Neelam Alias neha Human Trafficking Racket: बिहार की रहने वाली नीलम उर्फ नेहा अपने दो पतियों के साथ एक ही कमरे में रहती थी. दोनों को सुबह से काम पर भेज देती थी.

Neelam Alias neha Human Trafficking Racket: बिहार के नवादा शहर में देह व्यापार का राज़ खुला तो पुलिस के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. पुलिस ने शातिर नीलम उर्फ नेहा को गिरफ्तार करके ऐसे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है जो लड़कियों को बहकाता है और फिर इस गंदगी में धकेल देता है. बिहार शरीफ से गिरफ्तार हुई नेहा को लेकर जानकारी मिली है कि वह अपते पति संजीव के साथ देह व्यापार का रैकेट चलाती है. शुरुआती पूछताछ में नीलम ने बताया कि वह नाबालिग लड़कियों को बलहा-फुसलाकर रैकेट से जोड़ती थी और उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराती थी.

16 लड़कियों का कराया मुक्त

पुलिस के मुताबिक, नवादा शहर के नवीन नगर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. इसकी शिकायत करीब ढाई महीने पहले मिली थी. इसके बाद पुलिस लगातार इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी. इसी साल 30 जनवरी को नवादा शहर के नवीन नगर मोहल्ले में बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया था. तब रैकेट के संचालक और ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया था, जबकि 16 साल की नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया था.यह देह व्याार का धंधा घनी आबादी के बीच चलाया जा रहा था. 

नीलम उर्फ नेहा चला रही थी धंधा

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि देह व्यापार का यह धंधा शातिर एजेंट नीलम उर्फ नेहा चला रही है. पुलिस ने लड़कियों को मुक्त कराने के बाद इस मामले में नवादा नगर थाने में केस दर्ज किया था. इसके बाद  पुलिस ने नीलम को बिहार शरीफ से गिरफ्तार किया. इसमें पता तो मिर्जापुर लिखा हुआ था. हैरत की बात यह है कि इस देह व्यापार के रैकेट का संचालन पति संजीव के साथ बिहार शरीफ में कर रही थी.  

कैसे चलता था देह व्यापार का धंधा

नीलम उर्फ नेहा मूल रूप से हिसुआ की रहने वाली है. उसकी शादी गांव में विक्की से हुई थी. इसके बाद उसने अपना पता मिर्जापुर लिखा है. कुछ समय बाद ही नेहा ने किसी मुद्दे पर विक्की को छोड़ दिया और संजीव से शादी कर ली. हैरत की बात यह है कि पहला पति विक्की और दूसरा पति संजीव दोनों ही इस देह व्यापार के धंधे में शामिल थे. पता चला है कि संजीव और उसका भाई रोशन नेहा के पहले पति विक्की मिलकर नाबालिग लड़कियों को फंसाते थे और नेहा उनसे देह व्यापार कराती थी. 

कहां बिछाते थे जाल

पुलिस के मुताबिक, नीलम का पहला पत‍ि बिक्की और दूसरा पत‍ि संजीव नाबालिग लड़कियों की तलाश में बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ ढाबों और होटलों के आसपास भी घूमते रहते थे. यहां पर वह ऐसी लड़कियों को फंसाते थे जो घर से भागी या फिर ब्वॉयफ्रेंड से ठुकराई हुई हों.  ऐसे लड़कियों को संजीव और विक्की अपनी पत्नी नेहा के पास लाते थे, जो उन्होंने बहुलाफुसला कर देह व्यापार के धंधे में उतारती थी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Watch Video: गलती हो गई…बिहारी महिलाओं के संदूर का उड़ाया मजाक, फिर खुद का जोक पड़ गया भारी; वीडियो जारी कर लगाई माफी की गुहार

Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार…

Last Updated: November 25, 2026 08:40:05 IST

Watch Video: 28 छक्के, 204 रन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा; तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: ​​टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…

Last Updated: November 25, 2026 08:26:02 IST

Caught On CCTV: ‘मुझे बचा लो…’ चिल्लाती हुई होटल से निकली युवती, वापस उठाकर ले जाने लगा भीतर; फिर भीड़ देख छत से कूदकर भागा सलमान

Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…

Last Updated: November 25, 2026 07:56:47 IST

Watch Video: महिला के साथ डांस के मजे ले रहे थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, 20 सेकेंड के वीडियो ने कराई फजीहत; लाइन हाजिर किए गए

Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…

Last Updated: November 25, 2026 07:31:28 IST

Watch Video: मैदान पर अभिषेक शर्मा से भिड़े UAE के गेंदबाज इबरार, मैच के बाद मांगी माफी; फिर भारतीय बल्लेबाज ने जो किया

Abhishek Sharma Viral Video: भारत ए और यूएई के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और इबरार…

Last Updated: November 25, 2026 07:21:18 IST