<
Categories: क्राइम

कुल्हाड़ी से काटकर लाश के साथ ही सो गया पति, नींद टूटी तो पत्नी को देख कांप गए हाथ-पैर

Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

Chhattisgarh Murder Case: नशा एक ऐसी चीज है जिसकी वजह से इंसान होश खो बैठता है और ऐसे होश खो बैठता है कि उसे कुछ नजर नहीं आता. कई बार नशे में इंसान कुछ ऐसा कर बैठता है जिसका बाद में उसे पछतावा होता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से सामने आया है. दरअसल, यहां एक पति-पत्नी शराब पार्टी कर रहे थे. फिर किसी बात पर उनमें बुरी तरह झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

पति ने उठाया बड़ा कदम

जिसके बाद हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. पति इतना नशे में था कि लाश के पास ही घोड़े बेचकर सो गया. पूरी रात लाश के साथ सोने के बाद जब पति की नींद खुली तो उसके होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि पास में ही उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी. इस दौरान लाश देखकर वो चीख पड़ा. चीख सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए. फिर उन्होंने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पति को अपने किए पर पछतावा हुआ, लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो गया. 

जानिए पूरा मामला 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों को ही नशे की लत थी. बताया जा रहा है कि मृतका का नाम रनिया था. दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पिया करते थे. वहीं फिर शनिवार की रात भी दोनों शराब पी रहे थे. तभी किसी बात को लेकर उनमे तू-तू मैं-मैं हो गई. पहले गाली-गलौज हुई, फिर धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को पीटने लगे. तभी पति ने धारदार हथियार से पति के सिर पर हमला कर दिया. इससे पत्नी के सिर से खून बहने लगा. बिना देर किए पति ने दोबारा हमला किया, वो भी पेट पर. और फिर क्या था, पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है.

होश आने पर उड़े होश 

हमले के बाद, आरोपी अपनी पत्नी की लाश के साथ सो गया. सुबह जब उसका असर कम हुआ, तो उसे एहसास हुआ कि उसकी पत्नी मर चुकी है. पति चीख पड़ा. पड़ोसी आए और खून से लथपथ शव देखा. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पति ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ.” वह रोते हुए बोला, “लेकिन अब क्या मतलब था? पत्नी तो पहले ही मर चुकी थी.” पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की जाँच जारी है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST