<
Categories: खेल

‘हथौड़ा का बेटा’ हुआ फेल तो इलेक्ट्रिशन के लड़के ने कर दिया ‘विस्फोट’, पाकिस्तान में हड़कंप

Asia Cup: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पिता एक इलेक्ट्रिशन थे. इसके बाद उन्होंने अपना सपना पूरा किया और घरों हालात बदल कर रख दिए.

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट में अब  एक ऐसा सितारा उभरकर आया है जिसने जज्बात ही बदल कर रख दिए. दक्षिण अफ्रीका को उसी के इलाके में तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने 11 रनों से पछाड़ा था. इस मजेदार और ट्विस्ट से भरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के 219 रनों के जवाब में 208 रन बनाकर जोरदार वापसी की.  खास बात ये है कि भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने सिर्फ़ 56 गेंदों पर नाबाद 107 रनों की पारी खेली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने छोटे से करियर में, तिलक वर्मा एक स्थापित टी20 बल्लेबाज़ बन गए हैं और मैच दर मैच कमाल दिखाने लगे. 

जानिए कौन हैं तिलक वर्मा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 साल के  बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज तिलक वर्मा का क्रिकेट का सफ़र आसान नहीं रहा. उनकी कहानी रोमांचक भी है और संघर्ष से भरी भी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेलंगाना के रहने वाले तिलक वर्मा का जन्म हैदराबाद में हुआ था. उनके पिता, जो एक साधारण इलेक्ट्रीशियन थे, के पास तिलक को निजी क्रिकेट कोचिंग देने के लिए पैसे नहीं थे. तिलक ने 2018-19 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. एक साल बाद, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2020 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. 

मैदान में दिखाया जोश

तिलक 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने सात पारियों में 147.26 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए. उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए, मुंबई इंडियंस ने 2022 की आईपीएल नीलामी में उन्हें ₹1.70 करोड़ में खरीदा. तब से, वो मुंबई इंडियंस के लिए एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं.जहां एक तरफ सूर्यकुमार यादव ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए वहीं तिलक वर्मा ने कमाल कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव हथौड़ा गांव के रहने वाले हैं. 

Heena Khan

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST