<
Categories: खेल

Mohsin Naqvi ने मैच के बाद की ऐसी शर्मनाक हरकत! भारत ही नहीं पाकिस्तान भी कर रहा थू-थू; BCCI ने बुरी तरह लताड़ा

Mohsin Naqvi: मैच जीतने के बाद जब टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, तो वो उसे वापस अपने होटल ले गए. BCCI ने अब इस पर कड़ा विरोध किया.

Asia Cup 2025: पाक की हार के बाद पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत मैच जीत गया था तो ट्रॉफी का भी हकदार वही था. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के प्रमुख मोहसिन नकवी भारतीय खिलाड़ियों के पदक और एशिया कप ट्रॉफी अपने होटल ले गए. यह बात बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा एक बयान जारी करने के बाद ही पता चली. इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ़ इसलिए कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करना चाहती थी, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें इसे वापस अपने होटल ले जाना चाहिए. ऐसा करना खेल भावना के खिलाफ है.

ट्रॉफी लेने से किया इंकार तो नकवी ने की ये हरकत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहसिन नक़वी एशिया कप फ़ाइनल के वितरण समारोह के दौरान मंच पर मौजूद थे. लेकिन, बीसीसीआई ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. बीसीसीआई अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने को तैयार था. नाराज़ होकर, नक़वी एशिया कप ट्रॉफी और टीम इंडिया के पदक लेकर अपने होटल लौट गए. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को ट्रॉफी देने की कोई ज़रूरत नहीं थी.

BCCI ने ACC अध्यक्ष को लगाई लताड़

BCCI अब नक़वी के इस रुख़ के लिए उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के मूड में है. लेकिन, इससे पहले, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने नक़वी को फटकार लगाते हुए बताया कि भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार क्यों किया. देवजीत सैकिया का कहना है कि भारत उस देश के साथ युद्ध में है जहां से ACC अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, हम उस देश के प्रतिनिधि से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जिसने हमारे देश के साथ युद्ध लड़ा हो. इसीलिए हमने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

Heena Khan

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST