<
Categories: क्राइम

रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ प्यार, धर्म परिवर्तन कर की शादी; अब मस्जिद के शौचालय से मिली लाश

मृतक की पत्नी नौसीन सबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब पांच वर्ष पहले मोबाइल फोन पर रॉन्ग नंबर के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई.

Supaul Jama Masjid Toilet Dead Body Case: बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज बाजार स्थित थाना रोड की जामा मस्जिद के शौचालय से रविवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

शव मिलने के बाद मचा हड़कंप

मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के इस्लामपुर गांव निवासी अब्दुल नासिर के दामाद अश्विनी अहमद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला था और पेशे से बिजली मिस्त्री था. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जामा मस्जिद में नमाज के लिए पहुंचे लोगों ने देखा कि मस्जिद के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है. काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर एक युवक का शव पड़ा मिला. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इसके बाद तुरंत प्रतापगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

सूचना मिलते ही बीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया.

मोबाइल पर हुई थी बातचीत, फिर हुआ प्यार और शादी

मृतक की पत्नी नौसीन सबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब पांच वर्ष पहले मोबाइल फोन पर रॉन्ग नंबर के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. लगभग दो वर्षों तक दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही. इसके बाद करीब तीन वर्ष पहले दोनों प्रतापगंज से भागकर राजस्थान चले गए और वहीं शादी कर ली.

शादी के बाद पूर्णिया में बस गया था परिवार

शादी के बाद दोनों लगभग एक वर्ष तक राजस्थान में ही रहे. इसके बाद वे बिहार के पूर्णिया जिले में रहने लगे. पूर्णिया में रहने के दौरान उनके परिवार में दो बच्चों का जन्म हुआ. दंपती की डेढ़ वर्ष की बेटी और चार माह का बेटा है.

धर्म परिवर्तन कर बदला नाम

बताया जाता है कि पूर्णिया में रहने के दौरान अश्विनी ने धर्म परिवर्तन कर लिया था. पहले उसका नाम अश्विनी सिंह था जिसे बदलकर उसने अश्विनी अहमद रख लिया. धर्म परिवर्तन के बाद वह अपनी पत्नी के गांव इस्लामपुर में रहने लगा था. पिछले करीब दस महीनों से वह वहीं रह रहा था और बिजली मिस्त्री का काम कर रहा था.

पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था

परिजनों के अनुसार शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बताया जाता है कि अश्विनी नशे का आदी था और शनिवार को उसने अपनी पत्नी से पैसे की मांग की थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. विवाद के बाद वह घर से यह कहकर निकला कि वह अपने घर जा रहा है, लेकिन बाद में वह प्रतापगंज बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंच गया.

मस्जिद में रात को रुकने की दी गई थी अनुमति

जामा मस्जिद के इमाम इम्तियाज आलम ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे युवक मस्जिद आया और यहां रुकने की बात कही. मानवीय आधार पर उसे मस्जिद के एक कमरे में ठहरने की अनुमति दे दी गई. रविवार सुबह करीब आठ बजे उसे जगाया गया था. कुछ देर वह बाहर बैठा रहा और फिर वहां से चला गया.

नमाज के दौरान खुला राज

इमाम ने बताया कि रमजान का महीना होने के कारण वे अपने काम में व्यस्त थे. बाद में जब लोग नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे तो शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने उसे तोड़ दिया. दरवाजा टूटने पर अंदर युवक का शव पड़ा मिला.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में भीड़ जमा हो गई और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. बीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शव मस्जिद के शौचालय से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST