Delhi Romance Scam: दिल्ली से पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने डेटिंग एप और मैट्रिमोनियल एप का इस्तेमाल कर 500 से ज्यादा महिलाओं से संपर्क किया और करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की है.
बिहार निवाली आनंद कुमार ने 500 से ज्यादा महिलाओं से की करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी
Delhi Romance Scam: साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. इस ठग के बारे में बताया जा रहा है कि डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स का इस्तेमाल करके 500 से ज्यादा महिलाओं से लगभग ₹2 करोड़ की ठगी की है. इस पूरे मामले पर डीसीपी अमित गोयल का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान आनंद कुमार के तौर पर हुई है. जो बिहार के बांका का रहने वाला है.
पुलिस ने आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड और सोने के गहने (4 झुमके और 5 चैन) बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि ये गहने ठगी के पैसे से खरीदे गए थे.
आरोपी के खिलाफ दिल्ली और गुरुग्राम में पहले भी 2 मामले दर्ज हो चुके हैं. डीसीपी के मुताबिक, एक महिला ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट और एक डेटिंग ऐप के माध्यम से उससे संपर्क साधा था. इसके बाद उससे लगभग ₹7 लाख की ठगी की गई. महिला ने बताया कि वह शुरू में एक डेटिंग ऐप पर आरोपी से जुड़ी थी. धीरे-धीरे आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे रिश्ता बना लिया और बाद में एक दोस्त बनकर उसके परिवार से मिलने का नाटक किया. इसके बाद, उसने मेडिकल इमरजेंसी और बिज़नेस में नुकसान जैसे बहाने बनाकर उससे पैसे मांगे.
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट दिखाई और वाट्सएप पर झूठी खबरें फैलाने की धमकी दी कि एक वेबकैम सेशन के दौरान उसकी मौत हो गई है. इस पूरे मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू तर दी है. जांच के दौरान डिजिटल फुटप्रिंट्स के विश्लेषण से पता चला कि मामले से जुड़े 2 मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल के 24 परगना ज़िले से जुड़े थे. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने उस इलाके में छापा मारा और आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
ब्लैकमेल के एंगल की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिलाओं से बातचीत के दौरान आनंद उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लेता था. बाद में वह इन चीज़ों का इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए करता था, यह धमकी देते हुए कि वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. उसके मोबाइल फ़ोन की जांच से कई पीड़ितों के साथ चल रही बातचीत और दूसरे डिजिटल सबूत सामने आए.
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…
Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…