<
Categories: क्रिकेट

MI vs GT: तिलक वर्मा के शतक के शोर में ‘छिपा’ धारदार गेंदबाज! कौन है MI की जीत का ये गुमनाम हीरो

Who is Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट चटकाए. उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पस्त हो गई. जानें कौन हैं अश्वनी कुमार...

Who is Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर IPL 2026 में दूसरी जीत दर्ज की. इस सीजन में मुंबई ने सिर्फ पहले मैच में जीत हासिल की थी, जिसके बाद लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा था. हार से परेशान मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्लेइंग-11 में कई बदलाव किए, जिसके बाद उन्हें जीत मिली थी. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान शतकवीर तिलक वर्मा का रहा, लेकिन एक और खिलाड़ी ने भी बड़ा योगदान दिया. हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार की.

अश्वनी कुमार ने 4 ओवर की स्पेल में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए. अश्वनी कुमार ने शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान को पवेलियन भेजा. अश्वनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 100 रन पर ऑलआउट कर दिया. इस मैच के दौरान अश्वनी कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. जानें कौन हैं अश्वनी कुमार…

कौन हैं अश्वनी कुमार?

24 वर्षीय अश्वनी कुमार मोहाली के झंझेरे की रहने वाले हैं. वह एक सामान्य परिवार से आते हैं. अश्वनी कुमार बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देख लिया था. वह प्रैक्टिस करने के लिए झंझेरी से मोहाली 11 किमी साइकिल चलाकर जाते थे. अश्वनी कुमार ने ‘शेर-ए-पंजाब T20 टूर्नामेंट’ में अपनी धारदार गेंदबाजी से पहचान बनाई थी. इसके बाद मुंबई इंडियंस के स्काउट्स की नजर उन पर पड़ी. IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने अश्वनी कुमार को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपने स्क्वाड में जोड़ लिया. उस सीजन अश्वनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ डेब्यू मैच में 3 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अब IPL 2026 में भी अपने पहले ही मैच में अश्वनी कुमार ने धमाल मचा दिया है.

अश्वनी के आने से बदली MI की किस्मत!

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अपने बुरे दौर से गुजर रही थी. मुंबई ने सिर्फ अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी. इसके बाद अगले 4 मैचों में मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ा. आखिरकार जब अश्वनी कुमार की प्लेइंग-11 की एंट्री हुई, तो मुंबई इंडियंस की किस्मत बदल गई. अश्वनी कुमार ने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. इसके दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 का टारगेट डिफेंड कर लिया.

7वें नंबर पर पहुंची MI

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 7वें नंबर पर पहुंच गई है. इस मुकाबले से पहले मुंबई की टीम 10वें पायदान पर थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST