<
Categories: क्राइम

अंधेरी रात सुनसान सड़क…महिला के साथ टैक्सी ड्राइवर ने की छेड़छाड़ की कोशिश, रातभर जंगल में छिपी रही पीड़िता

Delhi Women Molested: दिल्ली की रहने वाली 22 साल की महिला ने एक टैक्सी ड्राइवर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी बुक की. लेकिन ड्राइवर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा. हालांकि महिला जान बचाकर भाग निकली और रातभर जंगल में छिपी रही.

Delhi Women Molested: दिल्ली की रहने वाली 22 साल की महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. दरअसल, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर रात नैनीताल जाते समय एक टैक्सी ड्राइवर ने उसके साथ सेक्शुअल असॉल्ट करने की कोशिश की. महिला उसके चंगुल से बच निकली और उससे बचने के लिए पूरी रात एक जंगली इलाके में छिपी रही. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है.

इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है. जिसमें पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की रहने वाली महिला ने आधी रात के करीब हल्द्वानी से नैनीताल के लिए टैक्सी हायर की थी. उन्होंने बताया कि वह अकेली जा रही थी.

पुलिस ने क्या बताया?

तल्लीताल पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर मनोज नयाल ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर नशे में था. नयाल ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर जो नशे में लग रहा था, उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और सेक्शुअल असॉल्ट करने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने कहा कि यह घटना नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर दूर पटवाडांगर के पास हुई.

ड्राइवर ने कथित तौर पर टैक्सी को हाईवे से हटाकर इलाके की ओर जाने वाले एक लिंक रोड पर मोड़ दिया और गाड़ी रोक दी. अपनी जान के डर से महिला गाड़ी से भागकर पास के जंगली इलाके में चली गई. पुलिस ने बताया कि उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया.

Agra Crime News: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमिका और उसके परिवार ने ऑटो चालक को जलाया जिंदा, खबर पढ़ रूह कांप जाएगी आपकी

पूरी रात सड़क किनारे छिपी रही महिला

पुलिस ऑफिसर नायल ने कहा कि महिला ने बताया कि उसने पूरी रात जंगली इलाके में सड़क किनारे छिपी रही. शुक्रवार सुबह एक स्थानीय नागरिक ने उसे देखा और नैनीताल के पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में उसकी मदद की. इसके अलावा, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केस दर्ज कर लिया है और मौके पर जाकर जांच की है. महिला को मेडिकल जांच के लिए बीडी पांडे हॉस्पिटल भेजा गया. नायल ने कहा कि आरोपी ड्राइवर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं.

हथौड़े से कई वार, मांस खाकर पिया खून; 16 साल के लड़के की सनकी ने की बेरहमी से हत्या

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

बेटे को ‘इजरायल युद्ध’ में भेजने से मना करने पर महिला के साथ बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़े किए अमेरिकी पुलिस पर सवाल!

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें एक महिला अमेरिकी पुलिस…

Last Updated: March 28, 2026 12:45:48 IST

विराट कोहली से आखिर क्यों बातचीत करेंगे टीम के नए मालिक? हो गया सबसे बड़ा खुलासा

RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…

Last Updated: March 28, 2026 12:35:10 IST

Apple iPhone 18 Pro vs Tecno Spark 50 5G में से कौन ज्यादा किफायती? फीचर्स परफॉर्मेंस में क्या है अंतर, जानें कीमत

Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…

Last Updated: March 28, 2026 12:34:59 IST

Board Result 2026: MSBSHSE ने बदला सिस्टम, अब दो डॉक्यूमेंट की झंझट खत्म, QR कोड से तुरंत होगा वेरिफिकेशन

Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…

Last Updated: March 28, 2026 12:33:41 IST

सरकार की रणनीति का कमाल: नक्सलमुक्त होने के करीब पहुंचा बस्तर, ‘लाल आतंक’ से हो रहा आजाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…

Last Updated: March 28, 2026 12:30:51 IST

अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी Volkswagen ID Polo EV, बेहतरीन रेंज के साथ कई फीचर्स, कब होगी लॉन्च

जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…

Last Updated: March 28, 2026 12:25:43 IST