<

अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी Volkswagen ID Polo EV, बेहतरीन रेंज के साथ कई फीचर्स, कब होगी लॉन्च

जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen ID Polo EV को भारत में आधिकारिक रूप से जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि कार में पहले की तरह ही कई दमदार फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं.

Volkswagen ID Polo EV Specifications: भारत में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ी है. चाहे सेडान हो या कॉम्पैक्ट एसयूवी, बल्कि कई बड़ी एसयूवी कारों को भी ईवी वर्जन के साथ मार्केट में उतारा गया है. Volkswagen Polo के बारे में तो हम सभी जानते हैं. कई सालों तक इस कार ने भारतीय ऑटोमोबाइल मोबाइल इंडस्ट्री पर राज किया है. लेकिन, किसी कारणवश इस कार को बंद कर दिया गया था. अब एक बार फिर से ये कार लाखों दिलों की धड़कन बनने के लिए तैयार है.

जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen ID Polo EV को भारत में आधिकारिक रूप से जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि कार में पहले की तरह ही कई दमदार फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं. 

भारत में कब होगी लॉन्च?

Volkswagen ID Polo EV के भारत में लॉन्च होने की अभी तक कंपनी की ओर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. माना जा रहा कि यह कार साल 2026 में ही लॉन्च की जा सकती है. हालांकि, यह पूरी तरह से पक्का नहीं है. इसके साथ ही कंपनी द्वारा अभी तक भारत में ईवी की एक भी यूनिट नहीं बेची गई है. 

Volkswagen ID Polo EV की रेंज?

Volkswagen ID Polo EV में आपको अच्छी रेंज देखने के लिए मिलती है. इलेक्ट्रिक वर्जन में यह कार आपको 56kWh की बैटरी के साथ मिलेगी. जोकि 450 किलोमीटर की दमदार रेंज दे सकती है. यह कार DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके साथ ही कम समय में फुल चार्ज होने की भी क्षमता रखती है. माना जा रहा है कि यह कार 290 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी. अपने सेगमेंट में यह कार बलेनो, i20, स्विफ्ट, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स आदि को जबरदस्त टक्कर देने का काम करेगी. 

Volkswagen ID Polo EV के फीचर्स

इस कार में आपको कई जबरदस्त फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं. इसमें आपको अडेप्टिव क्रीज कंट्रोल के साथ-साथ स्पीड असिस्ट और लेन चेंज असिस्ट का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही साथ इस कार में आपको 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर भी मिलता है. इसके अलावा इसमें 13 इंचत का टतचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिल सकता है. इसके अलावा आपको सेफ्टी फीचर के तौर पर आपको लेवल 2 ADAS भी देखने के लिए मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST