<
Categories: क्राइम

कैमरे में कैद हुई क्रूरता, पत्नी ने पति पर बरसाए थप्पड़, उजागर हुआ घरेलू हिंसा का खौफनाक चेहरा

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक घरेलू हिंसा (Domestic Violence) के वीडियो (Viral Video) ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. जिसको देखने के बाद लोगों ने पुलिस से महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई (Legal Action) की मांग की है.

Domestic Violence Goes Viral: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो आपको विचलित कर सकता है. जहां, वीडियो घरेलू हिंसा को एक बार फिर से  उजागर करता है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति पर बेरहमी से हमला करती हुई नज़र आ रही है. हिडन कैमरे में कैद इस फुटेज में महिला लगातार थप्पड़ों की बौछार कर रही है, जबकि घर में मौजूद एक बच्चा और दो अन्य महिलाएं सिर्फ देख रहे हैं. तो वहीं, यह घटना न सिर्फ शारीरिक हिंसा बल्कि घर के अंदर चल रहे जहरीले वातावरण और बच्चों पर पड़ने वाले मानसिक तनाव पर भी गहरा असर डाल रही है. फिलहाल, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

घर की चारदीवारी के पीछे का काला सच

ज्यादातर घरेलू हिंसा की चर्चा होते ही हमारे मन में एक खास छवि उभरने लगती है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ और ही बयां करता है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि पत्नी लगातार अपने पति पर थप्पड़ों की बौछार कर रही है. लेकिन, सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि पति ने बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन पत्नी ने दोबारा पलटकर हिंसा करने की कोशिश की. 

मूकदर्शक बना परिवार और सहमा हुआ बच्चा

इस पूरी घटना का सबसे दुखद पहलू वहां मौजूद अन्य लोगों की मौजूदगी है. जहां, कमरे में दो अन्य महिलाएं भी थीं, जिन्होंने हिंसा को रोकने के बजाय तमाशा देखने  ज्यादा पसंद किया. तो वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हिंसक माहौल में पले-बढ़े बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है. जिससे भविष्य में उनके व्यवहार में भी हिंसा देखने को मिल सकता है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, कानूनी मांग

इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा वह दंग रह गया. वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा जमकर फूटा है. जिसके बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘हिंसा का कोई लिंग नहीं होता है’. (Violence has no gender) और पुरुष के खिलाफ होने वाली हिंसा को भी उतनी ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए. इतना ही नहीं, कई अन्य यूजर्स ने पुलिस और प्रशासन से इस महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

अब आसान होगा ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन बदलना! 30 मिनट पहले तक कैसे करें अपडेट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए नया नियम निकाला है. इसके तहत आप…

Last Updated: April 7, 2026 13:08:48 IST

MP Police Constable Salary: एमपी पुलिस कांस्टेबल की क्या है इन-हैंड सैलरी? जानिए करियर ग्रोथ का पूरा सच

MP Police Constable Salary: पुलिस विभाग (Police Deaprtment) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने वालों के…

Last Updated: April 7, 2026 13:05:33 IST

आंखों पर चश्मा, हाथ में दातून, आशीष नेहरा का दिखा देसी अंदाज; मोहम्मद सिराज ने भी जीता दिल

Ashish Nehra Viral Video: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें…

Last Updated: April 7, 2026 12:39:02 IST

मां बनने वाली हैं सोनाक्षी? पूनम सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘कितनी बार नानी बना दिया हमको…’

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं.…

Last Updated: April 7, 2026 12:27:56 IST

MI vs RR: रनों की बारिश या विकेटों की बौछार… गुवाहाटी में कौन करेगा राज, क्या असर दिखाएगी पिच?

MI vs RR Pitch Report: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच गुवाहाटी के मैदान…

Last Updated: April 7, 2026 12:09:16 IST

Sarkari Naukri Bihar 2026: बिहार में नौकरी बदलना नहीं होगा आसान! सरकार ने लगाया बैरियर, पहले करना होगा ये काम

Sarkari Naukri Bihar 2026: बिहार सरकार के इस विभाग में अगर आप काम कर रहे…

Last Updated: April 7, 2026 12:08:57 IST