Ashok Kharat Case: ‘स्वयंभू बाबा’ अशोक खरात और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने सोमवार को छापेमारी की. आधिकारियों ने बताया कि खरात के होम टाउन नासिक में 5 और पुणे और शिरडी के 3-3 परिसरों पर छापे मारी की गई. ईडी का ये एक्शन ज्योतिषी अशोक खरात का कथित यौन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद सामने आया है.
Ashok Kharat Case: जेल में बंद ढोंगी बाबाओं की लिस्ट में अब ज्योतिषी अशोक खरात का नाम भी शामिल हो गया है. ये कथित ज्योतिषी तंत्र-मंत्र और भविष्यवाणियों के लिए महिलाओं को इमोशनल ब्लैकमेल करता और उनके साथ योन शोषण करके वीडियो बनाता और ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसा ऐंठता था. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने अशोक खरात के नासिक, पुणे और शिरडी स्थित परिसरों की छापेमारी की है. ज्योतिषी अशोक खरात पर करोड़ों की ठगी के भी आरोप है.
ज्योतिषी अशोक खरात के अलावा ईडी ने इसके साथियों के खिलाफ ECIR दर्ज करके इनवेस्टिगेशन चालू की है. इसी दौरान नासिक के 5, पुणे के 3 और शिरणी के भी 3 ठिकानों पर छापेमारी हुई है. छापेमारी में ईडी ने यौन शोषण से जुड़ी वीडियो के सबूत, डोक्यूमेंट्स और संपत्ति से जुड़े कागजातों की भी जांच की जा रही है. अब ये मामला सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों की हेर-फेर से जुड़ चुका है.
जानकारी के लिए बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग राज्यों में 11 एफआईआर दर्ज हैं, जिसमें यौन शोषण, रेप, ठगी, जमीन हड़पने और अवैध संपत्ति रखने के भी आरोप हैं. इस मामले में प्रताड़ित महिलाओं ने फोन पर 100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिसके आधार पर 11 से ज्यादा रेप केस भी दर्ज किए जा चुके हैं. फिल्हाल इस मामले की जांच को महाराष्ट्र पुलिस की एक स्पेशल इन्वेटिगेशन टीम ने अपने तहत ले लिया है.
ज्योतिषी अशोक खरात और उसके करीबियों की करीब 52 संपत्तियों को ईडी ने जांच के दायरे में रखा है. ईडी को शक है कि ये प्रॉपर्टीज ब्लैकमेलिंग औक ठगी के पैसों से बनाई गई हैं. जानकारी के लिए बता दें कि अब तक की जांच में अशोक खरात की 58 से ज्यादा अश्लील वीडियोज जब्त हो चुकी है, जिन्हें 170 से अधिक वेबसाइट पर वायरल थीं.
इस केस से जुड़ी जांच के दौरान महिलाओं ने बताया कि ज्योतिषी अशोक खरात उन्हें ताबीज आदि बनाकर देता था. पहले वो महिलाओं को अंधविश्वास में डालता और फिर समाधान के नाम पर उनका यौन शोषण करता. हाल ही में, सोशल मीडिया पर भी अशोक खरात के परिसर पर लगे कैमरे की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो महिला के साथ अश्लील हरकतों में लिप्त नजर आ रहा है.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…