Live TV
Search
Home > क्राइम > अशोक खरात के ठिकानों पर ED की रेड: नासिक, पुणे और शिरडी में रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और वायरल वीडियो कांड से हड़कंप

अशोक खरात के ठिकानों पर ED की रेड: नासिक, पुणे और शिरडी में रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और वायरल वीडियो कांड से हड़कंप

Ashok Kharat Case: ‘स्वयंभू बाबा’ अशोक खरात और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने सोमवार को छापेमारी की. आधिकारियों ने बताया कि खरात के होम टाउन नासिक में 5 और पुणे और शिरडी के 3-3 परिसरों पर छापे मारी की गई. ईडी का ये एक्शन ज्योतिषी अशोक खरात का कथित यौन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद सामने आया है.

Written By: Kajal Jain
Last Updated: April 14, 2026 18:59:13 IST

Mobile Ads 1x1

Ashok Kharat Case: जेल में बंद ढोंगी बाबाओं की लिस्ट में अब ज्योतिषी अशोक खरात का नाम भी शामिल हो गया है. ये कथित ज्योतिषी तंत्र-मंत्र और भविष्यवाणियों के लिए महिलाओं को इमोशनल ब्लैकमेल करता और उनके साथ योन शोषण करके वीडियो बनाता और ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसा ऐंठता था. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने अशोक खरात के नासिक, पुणे और शिरडी स्थित परिसरों की छापेमारी की है. ज्योतिषी अशोक खरात पर करोड़ों की ठगी के भी आरोप है.

ईडी ने की छापेमारी

ज्योतिषी अशोक खरात के अलावा ईडी ने इसके साथियों के खिलाफ ECIR दर्ज करके इनवेस्टिगेशन चालू की है. इसी दौरान नासिक के 5, पुणे के 3 और शिरणी के भी 3 ठिकानों पर छापेमारी हुई है. छापेमारी में ईडी ने यौन शोषण से जुड़ी वीडियो के सबूत, डोक्यूमेंट्स और संपत्ति से जुड़े कागजातों की भी जांच की जा रही है. अब ये मामला सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों की हेर-फेर से जुड़ चुका है.

पहले से जेल में बंद है ढोंगी बारा

जानकारी के लिए बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग राज्यों में 11 एफआईआर दर्ज हैं, जिसमें यौन शोषण, रेप, ठगी, जमीन हड़पने और अवैध संपत्ति रखने के भी आरोप हैं. इस मामले में प्रताड़ित महिलाओं ने फोन पर 100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिसके आधार पर 11 से ज्यादा रेप केस भी दर्ज किए जा चुके हैं. फिल्हाल इस मामले की जांच को महाराष्ट्र पुलिस की एक स्पेशल इन्वेटिगेशन टीम ने अपने तहत ले लिया है. 

58 से ज्यादा अश्लील वीडियो, 10 रेप केस में आरोपी

ज्योतिषी अशोक खरात और उसके करीबियों की करीब 52 संपत्तियों को ईडी ने जांच के दायरे में रखा है. ईडी को शक है कि ये प्रॉपर्टीज ब्लैकमेलिंग औक ठगी के पैसों से बनाई गई हैं. जानकारी के लिए बता दें कि अब तक की जांच में अशोक खरात की 58 से ज्यादा अश्लील वीडियोज जब्त हो चुकी है, जिन्हें 170 से अधिक वेबसाइट पर वायरल थीं. 

अंधविश्वास से डराकर करता था गलत काम

इस केस से जुड़ी जांच के दौरान महिलाओं ने बताया कि ज्योतिषी अशोक खरात उन्हें ताबीज आदि बनाकर देता था. पहले वो महिलाओं को अंधविश्वास में डालता और फिर समाधान के नाम पर उनका यौन शोषण करता. हाल ही में, सोशल मीडिया पर भी अशोक खरात के परिसर पर लगे कैमरे की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो महिला के साथ अश्लील हरकतों में लिप्त नजर आ रहा है.

MORE NEWS