<
Categories: क्राइम

चार घंटे की सजा के बाद चौथी मंजिल से छलांग, 11वीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Faridabad student death: की ढाबा कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा की छत से गिरने के बाद मौत हो गई. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा को करीब चार घंटे तक सजा के तौर पर क्लास से बाहर खड़ा किया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

Faridabad student death: फरीदाबाद में स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया. ढाबा कॉलोनी के गाजीपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में छात्रा छत से नीचे कूद गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद छात्रा के परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि छात्रा को करीब चार घंटे तक सजा के तौर पर कक्षा से बाहर खड़ा रखा गया था. इसके बाद वह स्कूल की छत पर पहुंची और वहां से नीचे कूद गई.

चार घंटे तक सजा देने का परिजनों का आरोप

परिजनों के मुताबिक, छात्रा को स्कूल में करीब चार घंटे तक क्लासरूम से बाहर खड़ा किया गया था. उनका आरोप है कि लंबे समय तक सजा दिए जाने के बाद छात्रा स्कूल की छत पर पहुंची. इसके बाद वह छत से नीचे कूद गई. छात्रा के छत से कूद ते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वह गंभीर रूप से घायल थी. स्कूल स्टाफ और परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और छात्रा की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई. स्कूल प्रबंधन और छात्रा के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा किन परिस्थितियों में स्कूल की छत तक पहुंची और उसके साथ घटना से पहले क्या हुआ था.

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल छात्रा के परिवार की ओर से स्कूल प्रबंधन पर करीब चार घंटे तक सजा देने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी. पुलिस छात्रा के स्कूल की छत तक पहुंचने से लेकर उसके नीचे गिरने तक की पूरी घटनाक्रम की जांच कर रही है. साथ ही घटना से पहले स्कूल में छात्रा के साथ क्या हुआ था, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है. घटना के बाद छात्रा के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं, पुलिस स्कूल प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ कर मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने में लगी है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

कक्षा 10 के छात्रों के लिए Padhle लाएगा भारत का सबसे किफ़ायती बोर्ड 2027 क्रैश कोर्स ‘विजय बैच’

नई दिल्ली, 3 नवंबर: बोर्ड परीक्षाओं में करीब 100 दिन बाकी रहते हुए एडटेक प्लेटफॉर्म…

Last Updated: November 3, 2026 14:07:13 IST

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले तय होगी डील? फैंस के बीच मची खलबली

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर…

Last Updated: November 3, 2026 13:49:56 IST

EPFO WhatsApp Services: अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस और पासबुक, बंद खातों का पैसा भी आएगा अपने आप

EPFO WhatsApp Services: एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट होल्डर्स अब EPFO ​​के वेरिफाइड WhatsApp नंबर,…

Last Updated: November 3, 2026 13:47:41 IST

WhatsApp New Feature: अनजान कॉलर की मिलेगी पूरी जानकारी, फोन उठाने से पहले जान सकेंगे ये जरूरी बातें

WhatsApp New Feature: अनजान नंबर से कॉल आने पर जान सकेंगे कॉलर किस देश का…

Last Updated: November 3, 2026 13:39:50 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में ‘SARDAR – THE MAKER OF UNITY’ थीम पर अनूठा कार्यक्रम

“संगठन से शक्ति, संकल्प से सिद्धि और सेवा से समाज का निर्माण।” सूरत: सरदार वल्लभभाई…

Last Updated: November 3, 2026 13:22:12 IST

पाकिस्तानियों से बुलवाना चाहते थे ‘जय हिंद’, फिर आया ऐसा आइडिया; बना डाली करोड़ों की ‘उड़ता तीर’

Udta Teer: करण जौहर की फिल्म 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का…

Last Updated: November 3, 2026 13:11:14 IST