<
Categories: मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने मचाया धमाल, अब तक बिके इतने टिकट, जानें एडवांस बुकिंग का हाल

Mirzapur Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले ही दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 31 अगस्त से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में 1 सितंबर सुबह तक 23 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 3 घंटे 17 मिनट से ज्यादा लंबी इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है. अब नजरें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हैं.

Mirzapur Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंचने जा रही है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसका असर रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग पर नजर आने लगा है.

रिलीज से पहले बिक गए हजारों टिकट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हुई थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 1 सितंबर सुबह 9 बजे तक फिल्म के 23,216 टिकट बिक चुके थे. इन टिकटों से फिल्म ने करीब 77.09 लाख रुपये की कमाई कर ली है. अगर ब्लॉक सीटों को भी आंकड़े में शामिल किया जाए तो फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी कमाई करीब 1.85 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में बुकिंग के आंकड़ों में और तेजी आने की उम्मीद की जा रही है.

ओपनिंग डे पर मिल सकता है एडवांस बुकिंग का फायदा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस का उत्साह देखते हुए फिल्म की ओपनिंग पर भी नजरें टिकी हैं. एडवांस बुकिंग में मजबूत शुरुआत मिलने का फायदा फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में मिल सकता है. हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद ही साफ होगा कि ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कमाई में बदलती है. खासतौर पर पहले दिन का कलेक्शन यह तय करने में अहम होगा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

पंकज त्रिपाठी से जितेंद्र कुमार तक, दमदार है स्टारकास्ट

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ अली फजल और दिव्येंदु भी अपने चर्चित किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म की स्टारकास्ट में श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, शाजी चौधरी, कुलभूषण खरबंदा और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म में कुछ नए चेहरों की एंट्री भी हुई है. ‘पंचायत’ के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार फिल्म में बबलू पंडित के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा रवि किशन, सोनल चौहान और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है. यानी इसे 18 साल या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे. सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुछ कट्स भी लगाए गए हैं. फिल्म का रनटाइम भी काफी लंबा है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की अवधि 197.19 मिनट यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट 19 सेकंड बताई गई है.

4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’

‘मिर्जापुर’ के किरदारों और कहानी से दर्शकों का पुराना कनेक्शन रहा है. अब इसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
एडवांस बुकिंग में शुरुआती आंकड़े फिल्म के लिए उत्साहजनक नजर आ रहे हैं. अब असली परीक्षा रिलीज के बाद होगी कि क्या कालीन भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित की कहानी बॉक्स ऑफिस पर भी वही तूफान खड़ा कर पाती है, जो ‘मिर्जापुर’ ने ओटीटी पर मचाया था.

sharma ranjana

Recent Posts

‘हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह…’,वनडे से पहले कप्तान गिल ने ऐसा क्या कहा? सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS NZ: जसप्रीत बुमराह इस सीरीज़ में नहीं हैं, और हार्दिक पांड्या भी चोट…

Last Updated: November 3, 2026 15:21:30 IST

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: रोहित-विराट की वापसी से मजबूत होगी टीम इंडिया, सिराज पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में…

Last Updated: November 3, 2026 15:08:14 IST

Watch Video: बेंगलुरु दुकान में घुसकर महिला पर चाकू ताना, सोने की चेन लूटने की कोशिश; लोगों ने आरोपी को दबोचा

Bengaluru Indiranagar Crime: दिनदहाड़े दुकान में घुसकर आरोपी ने महिला को चाकू दिखाया और सोने…

Last Updated: November 3, 2026 15:04:00 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड की धरती पर 2831 दिन से जीत का इंतजार, क्या गिल बदलेंगे टीम इंडिया की किस्मत?

IND VS NZ: शुभमन गिल के पास ऑकलैंड के ईडन पार्क में गिल के पास…

Last Updated: November 3, 2026 14:55:59 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में ‘SARDAR – THE MAKER OF UNITY’ थीम पर अनूठा कार्यक्रम

“संगठन से शक्ति, संकल्प से सिद्धि और सेवा से समाज का निर्माण।” सूरत: सरदार वल्लभभाई…

Last Updated: November 3, 2026 14:22:12 IST

कक्षा 10 के छात्रों के लिए Padhle लाएगा भारत का सबसे किफ़ायती बोर्ड 2027 क्रैश कोर्स ‘विजय बैच’

नई दिल्ली, 3 नवंबर: बोर्ड परीक्षाओं में करीब 100 दिन बाकी रहते हुए एडटेक प्लेटफॉर्म…

Last Updated: November 3, 2026 14:07:13 IST