<
Categories: क्राइम

शक ने बनाया कातिल, कुकर के ढक्कन से पत्नी के सिर पर किए कई वार, पोस्टमार्टम ने खोले कई राज

Fatehpur Woman murder case: फतेहपुर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका सामने आई. वहीं मृतका के पिता ने बेटी पर लगाए गए अवैध संबंध के आरोपों को खारिज किया है.

Fatehpur Woman murder case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की. वह पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा और वहां रोने का नाटक भी किया. हालांकि, पुलिस जांच के दौरान सामने आए फॉरेंसिक साक्ष्यों ने कथित तौर पर मामले की दिशा बदल दी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद करने का भी दावा किया है.

किराए के मकान में हुई महिला की मौत

मामला फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ले का है. यहां किराए के मकान में रहने वाली शालिनी की 8 अगस्त को मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, इस मामले में उसके पति दिलीप कुमार यादव को आरोपी बनाया गया है. दिलीप सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है. घटना के बाद वह पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा था और इसे हादसा बताने की कोशिश की.

पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाने की बात आई सामने

पुलिस जांच के मुताबिक, पति अपनी पत्नी पर कथित तौर पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इसी विवाद को हत्या की वजह बताया गया. हालांकि, मृतका के पिता धर्मराज यादव ने बेटी पर लगाए गए इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक, 8 अगस्त की सुबह आरोपी ने पत्नी पर हमला किया. पुलिस के अनुसार, उसके सिर पर कूकर के ढक्कन और हैंडल से वार किया गया. इसके बाद उसकी गर्दन पकड़कर इन्फ्लेटेबल टब में भरे पानी में डुबोने का आरोप है. वारदात के बाद आरोपी करीब 20 मिनट तक घर से बाहर रहा और फिर वापस आया.

अस्पताल पहुंचाकर हादसा बताने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, घर लौटने के बाद आरोपी ने अपने भाइयों को फोन किया और पत्नी के हादसे में बेहोश होने की बात कही. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां आरोपी के व्यवहार को लेकर भी पुलिस ने जांच की. 9 अगस्त को मृतका के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट को अहम आधार बनाया. पुलिस का दावा है कि इन साक्ष्यों के आधार पर पति की भूमिका सामने आई. इसके बाद आरोपी दिलीप यादव को कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. 12 अगस्त को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

2017 में हुई थी लव मैरिज

पुलिस के मुताबिक, दिलीप और शालिनी ने 3 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों शादीपुर और नासिरपीर इलाके में किराए के मकानों में रहते थे. पुलिस का कहना है कि समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. पूछताछ में पत्नी पर शक को लेकर विवाद की बात सामने आई है. मृतका के पिता धर्मराज यादव ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया, लेकिन बेटी पर लगाए गए अफेयर के आरोपों को खारिज कर दिया. उनका आरोप है कि अप्रैल 2025 से ही दिलीप और शालिनी के बीच विवाद चल रहा था. पिता के मुताबिक, दिलीप का अपने स्कूल की एक महिला शिक्षक से कथित संबंध था और शालिनी ने इसकी जानकारी परिवार को दी थी. उनका कहना है कि समझाने के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ और बाद में उनकी बेटी पर ही गलत आरोप लगाए जाते रहे.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST