Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं. ऐसे ही एक दिल्ली की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में आईफोन 16 दिए, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.
दिल्ली की कंपनी ने तोहफे में दिए iPhone 16
Watch Video: दिवाली पर किसी को मिठाई का डिब्बा मिलता है, किसी को गिफ्ट हैंपर तो किसी को बोनस का इंतजार रहता है. जरा सोचिए अगर ऑफिस पहुंचते ही आपकी डेस्क पर चमचमाता हुआ नया आईफोन रखा मिले तो कैसा लगेगा? जाहिर है, खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. दिल्ली की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऐसा ही सरप्राइज देकर सबको हैरान कर दिया है. कंपनी ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को iPhone 16 गिफ्ट किए हैं. अब इस अनोखे तोहफे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह मामला नई दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कंपनी का है. कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन का करीब 15 सेकंड का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में ऑफिस की अलग-अलग डेस्क पर कंप्यूटर के सामने आईफोन 16 रखे नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स को दिवाली के मौके पर रिबन लगाकर खूबसूरती से सजाया गया था. डेस्क पर सफेद, हरे, नीले और काले रंग के आईफोन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए खास तैयारी की थी. वीडियो के आखिर में महिला कर्मचारी अपने गिफ्ट देखकर खुशी से झूमती नजर आती हैं. उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि यह सरप्राइज उनके लिए कितना खास था.
कंपनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कोई मुकाबला नहीं. आपको क्या मिला?’ बस फिर क्या था, पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. आमतौर पर दिवाली पर कंपनियां मिठाई, ड्राई फ्रूट्स या गिफ्ट हैंपर देकर कर्मचारियों का त्योहार खास बनाती हैं लेकिन यहां तो सीधे आईफोन 16 बांट दिए गए.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने पूछा कि क्या कंपनी में कोई वैकेंसी है क्योंकि वह भी ऐसी जगह काम करना चाहता है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि दिवाली के दौरान इंस्टाग्राम चलाना ही बंद कर देना चाहिए, वरना दूसरों के ऐसे गिफ्ट देखकर जलन होती है.
कुछ लोगों ने वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठाए और इसे AI से बनाया गया बताया. हालांकि, कंपनी ने जवाब देते हुए साफ किया कि वीडियो असली है. एक कमेंट में मजाक किया गया कि महिला कर्मचारियों को आईफोन मिले हैं, वहीं पुरुष कर्मचारियों को सोने के सिक्के दिए गए हैं. दूसरे यूजर ने अपनी कंपनी पर तंज कसते हुए कहा कि उसे तो दिवाली पर सोन पापड़ी का डिब्बा तक नसीब नहीं हुआ.
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…
Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…
दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…