Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली स्क्रीनिंग फिल्म की स्टारकास्ट के लिए थी. वहीं दूसरी स्क्रीनिंग अन्य लोगों के लिए. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर रामायण की तारीफों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं. आइए जानते हैं किसने क्या लिखा?
रामायणम् मूवी रिव्यू
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है. रिलीज से ठीक पहले मंगलवार को मुंबई में फिल्म की दो खास स्क्रीनिंग रखी गईं. एक स्क्रीनिंग फिल्म की स्टारकास्ट के लिए थी. वहीं दूसरी में इससे जुड़े क्रू मेंबर्स शामिल हुए. फिल्म देखने के बाद कई सितारों और मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है. किसी ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया, तो कोई इसकी भव्यता देखकर भावुक हो गया.
फिल्म देखने के बाद सबसे पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने X पर ‘रामायण’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे शानदार ब्लॉकबस्टर बताया. आशीष के मुताबिक, फिल्म में ऐसे एक्शन सीक्वेंस हैं, जिन्हें भारतीय सिनेमा में पहले शायद ही कभी देखा गया हो. हालांकि, उनके लिए फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसके शानदार विजुअल्स नहीं बल्कि निर्देशक नितेश तिवारी का काम है.
आशीष ने लिखा कि नितेश तिवारी ने फिल्म को जिस तरह संभाला है, वह काबिल-ए-तारीफ है. यह पूरी तरह से उनका विजन नजर आता है. उन्होंने फिल्म की कास्टिंग को भी एकदम परफेक्ट बताया. आशीष के मुताबिक, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने शानदार काम किया है. वहीं, रवि दुबे ने लक्ष्मण के किरदार में जान डाल दी है. उन्होंने खास तौर पर बताया कि रवि के कुछ हल्के-फुल्के और मजेदार सीन भी फिल्म में देखने को मिलते हैं.
फिल्म की तारीफ करते हुए आशीष ने इसकी कुछ छोटी तकनीकी कमियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रात के कुछ दृश्यों में डी-एजिंग थोड़ी अजीब लगती है लेकिन फिल्म की शानदार एडिटिंग की वजह से इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता. उनके मुताबिक, DNEG और नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट में जो जोखिम उठाए हैं, वे सफल साबित होते दिख रहे हैं. फिल्म का हर एक्शन सीक्वेंस पिछले सीन से ज्यादा दमदार है.
आशीष ने सबसे इमोशनल बात जटायु के फाइट सीन को लेकर कही. उन्होंने बताया कि इस सीन के बाद फिल्म के आखिर में वह अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि फिल्म को किसी लीक वीडियो या पायरेटेड कॉपी के आधार पर जज न करें. यह बड़े पर्दे पर देखने वाली फिल्म है. आशीष को पूरा भरोसा है कि ‘रामायण’ एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित होगी.
अभिनेता अर्जुन रामपाल भी ‘रामायण’ को लेकर काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने अपने बड़े बेटे अरिक की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर में अरिक भगवान राम की मूर्ति हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ अर्जुन ने एक ऐसा संदेश लिखा, जो फिल्म की रिलीज से ज्यादा उनके पिता होने की खुशी को बयां करता है. अर्जुन ने लिखा, ‘रामपाल के घर राम जी आए. जब मेरा बेटा भगवान राम की मूर्ति घर लेकर आया और उन्हें अपना नया पसंदीदा सुपरहीरो बताया, तो मेरा दिल गर्व और प्यार से भर गया. कल दुनिया और एक पूरी नई पीढ़ी रामायण की कहानी से रूबरू होगी.’
उन्होंने आगे फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट ने उस सपने को सच कर दिखाया है, जिसे कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने लंबे समय से देखा था. अर्जुन के मुताबिक, इतनी भव्यता के साथ इस महाकाव्य को दुनिया के सामने पेश करना अपने आप में बड़ी बात है. उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि एक कलाकार के तौर पर उन्हें इस फिल्म का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है. साथ ही वह अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने भी स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. इंदिरा ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत के इतने बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. प्रीमियर में शामिल होकर इतने प्रतिभाशाली लोगों के साथ समय बिताना उनके लिए बेहद खास रहा. उन्होंने नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने इतनी शानदार शुरुआत पेश की है, जिसके लिए वह उन्हें सलाम करती हैं.
इंदिरा ने DNEG की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया. वहीं, निर्देशक नितेश तिवारी को लेकर उन्होंने लिखा कि इस सफर में उनका मार्गदर्शन करने के लिए वह उनकी आभारी हैं. उन्होंने अपने को-स्टार्स को भी याद किया. रणबीर कपूर से मुलाकात नहीं हो पाने का अफसोस जताते हुए उन्होंने उनके प्यार और अच्छे व्यवहार की तारीफ की. साथ ही कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, लारा दत्ता और अपने परिवार का भी शुक्रिया अदा किया.
अभिनेता कुणाल कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने लिखा कि कुछ कहानियां इतनी बड़ी होती हैं कि उन्हें सिर्फ ऐसे लोग नहीं बना सकते, जिन्हें वे पसंद हों. ऐसी कहानियों को ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जो उनसे दिल से प्यार करते हों और उन पर पूरा भरोसा रखते हों. कुणाल के मुताबिक, ‘रामायण’ को ऐसे ही लोग मिले हैं. यह फिल्म सीमाओं से आगे जाकर दर्शकों को यह यकीन दिलाती है कि अगर आपके पास बड़ा सपना देखने की कल्पना है और उस सपने को पूरा करने का पक्का विश्वास भी, तो कुछ भी संभव है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का छोटा सा हिस्सा बनना भी उनके लिए गर्व की बात है.
मराठी अभिनेता अजिंक्य देव भी फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के बाद इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने X पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वह अभी ‘रामायण’ के प्रीमियर से बाहर निकले हैं और फिल्म देखकर बेहद प्रभावित हैं. अजिंक्य ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, कलाकारों की एक्टिंग, भव्य सेट और भावनाओं की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि ऐसा अनुभव है, जिसे सिनेमाघर में देखना बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए.
बता दें कि ‘रामायण’ के मेकर्स ने 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में भी फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी थी. वहां से भी फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आईं. अब मुंबई में हुई स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा सनी देओल और रवि दुबे भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा. वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें: Dhanteras 2026 Kab Hai: धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें पूजा मुहूर्त, शुभ चौघड़िया और खरीदारी का समय
Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…
Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…
दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…