महाराष्ट्र के नागपुर में एक लड़का पहले अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा और उसे तोहफा दिया. इसके बाद गिफ्ट को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ और लड़का उसे घुमाने के लिए ले गया. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया.
महाराष्ट्र में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर
Boyfriend Killed Girlfriend: महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़का फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा. इसके बाद दोनों ने साथ में समय बिताया. लड़के ने लड़की को गिफ्ट दिया और बातचीत के दौरान शादी और गिफ्ट को लेकर दोनों में विवाद होने लगा. दोनों लड़ाई के बीच ही घूमने निकल गए और रेलवे पुल की ओर पहुंच गए. विवाद के बीच आशीष ने गुस्से में अश्विनी को पुल से धक्का दे दिया. नदी में गिरने से लड़की की मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली, तो पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल फोन की लोकेशन खंगाली गई. साथ ही आसपास के लोगों सो भी पूछताछ की गई.
जांच के तार आशीष मनापिया तक जा पहुंचे. पुलिस ने नागपुर के ऑटोमोबाइल चौक इलाके से आशीष को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जांच में हैरान करने वाले खुलासे भी हुए हैं. पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं जिस लड़की का मर्डर किया गया, उसके खिलाफ भी पहले से दो मामले दर्ज हैं. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की?
इसके अलावा असम पुलिस ने हैलाकांडी ज़िले में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर रेप और हत्या के आरोप में तीन किशोरों को गिरफ़्तार किया है. इनमें एक 17 साल का लड़का भी शामिल है. हैलाकांडी के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अमिताभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों में से एक की उम्र साढ़े 17 साल है और पुलिस ने अपराध की “बर्बरता” का हवाला देते हुए कोर्ट से गुज़ारिश की है कि उस पर एक बालिग़ की तरह मुक़दमा चलाया जाए. वहीं जांच अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का कथित तौर पर गिरफ़्तार किए गए युवकों में से एक के साथ रिश्ता था, हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी भी पता लगाया जा रहा है.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…