Gonda Media Worker Attacked: गोंडा में शुक्रवार दोपहर दीवानी कचहरी गेट के पास मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सत्यम को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है. कुछ दिन पहले उनके अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
गोंडा में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला
Gonda Media Worker Attacked: गोंडा में शुक्रवार दोपहर कचहरी के पास मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. नगर कोतवाली क्षेत्र में दीवानी कचहरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ बैठे थे. इसी दौरान 5 से 6 लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.स्थानीय लोगों ने घायल सत्यम मिश्रा को तत्काल एंबुलेंस की मदद से गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के नजदीक चाय की दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान 5 से 6 लोगों ने वहां पहुंचकर उन पर हमला कर दिया. हमलावरों के पास लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी थे. हमले में सत्यम मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है. बताया गया है कि कुछ दिन पहले गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी. पुलिस का कहना है कि इसी पुराने विवाद को लेकर सत्यम मिश्रा को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, हमले के पीछे की पूरी वजह और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.
घटना के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने सत्यम मिश्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर 5 से 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है. सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद वह गोंडा मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे और घायल सत्यम मिश्रा का हालचाल जाना. पुलिस अधिकारी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं, मेडिकल कॉलेज में सत्यम मिश्रा का इलाज जारी है.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…