<
Categories: क्राइम

मुस्लिम जिम ट्रेनर का गंदा खेल! पहले अरबपति की बीवी को जाल में फंसाया; फिर करने लगा ब्लैकमेल

Gujarat Surat Gym Case: गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक जिम ट्रेनर ने अरबपति की बीवी को पहले अपने जाल में फंसाया. फिर वीडियो और तस्वीर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा.

Muslim Gym Case: गुजरात के सूरत के एक मुस्लिम जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला को एसओजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर एक जाने-माने हिंदू परिवार की महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि ये महिला अक्सर जिम में वर्कआउट करने के लिए आती थी. इस महिला के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि ये सूरत के अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती है. जो जिम करने के लिए सिटीलाइट इलाके के एक जिम में जाती थी.

शब्बीर असगर ट्रंकवाला नामक यह व्यक्ति एक जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था. जिन्होंने अपनी मीठी-मीठी बातों से महिला को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया.

7 सालों से महिला के संपर्क में था जिम ट्रेनर

यह युवक पिछले सात सालों से महिला के संपर्क में था. हालांकि, जब महिला के पति को यह एहसास हुआ कि उसकी शादी टूटने की कगार पर है तो उसने जिम ट्रेनर से संपर्क किया. पिछले सात महीनों के दौरान उसने जिम ट्रेनर से कई बार बातचीत भी की थी. लेकिन तब तक ट्रेनर ब्लैकमेलिंग पर उतर आया था. आरोपी शब्बीर ने महिला के साथ गुपचुप तरीके से कई निजी तस्वीरें ले ली थीं. इसके बाद, उसने महिला की शादीशुदा ज़िंदगी में दखल देना शुरू कर दिया और उन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की साज़िश रची.

जब महिला के पति का शब्बीर से हुआ सामना

जब महिला के पति ने शब्बीर का सामना किया तो उसने महिला के साथ ली गई तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी. उन तस्वीरों को वायरल न करने के बदले में उसने महिला के पति से 5 लाख रुपये की मांग की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इसी बीच, महिला के पति को उन खबरों के बारे में पता चला जिनमें बताया गया था कि SOG पुलिस ने कुछ समय पहले जिम ट्रेनरों के साथ एक बैठक की थी. इसके बाद उन्होंने तुरंत SOG पुलिस से संपर्क किया.

पुलिस ने आरोपी शब्बीर को किया गिरफ्तार

महिला के पति द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरत एसओजी पुलिस ने आरोपी शब्बीर असगर ट्रंकवाला को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले पर एसओजी पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें सूरत पुलिस की एसओजी टीम के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ ही दिन पहले एसओजी ने जिम ट्रेनरों और संचालकों के साथ एक बैठक की थी.

इस बैठक के दौरान उन्हें एक सख़्त चेतावनी दी गई थी. वे जिस भी ट्रेनर को नौकरी पर रखना चाहते हैं, उसका चरित्र सत्यापन (character verification) अनिवार्य रूप से करें और यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उसे नौकरी पर रखें.

डीसीपी ने आगे क्या बताया?

डीसीपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी लगभग सात साल पहले सैटेलाइट इलाके में स्थित ‘पूजा L1 जिम’ में अक्सर जाया करती थी. वहां उसका शब्बीर असगर ट्रंकवाला नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. शब्बीर अब शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ अपना रिश्ता खत्म करने से इन्कार कर रहा है.

पीड़ित ने क्या कहा?

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उससे सीधे तौर पर सामना किया और उसे धमकियां देते हुए कहा कि मैं तुम्हारी पत्नी को नहीं छोड़ूंगा और आगे कहा कि मेरे पास तुम्हारी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं. अगर तुमने मुझे 5 लाख रुपये नहीं दिए तो मैं उन्हें वायरल कर दूंगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST