Asha Bhosle Pakistan Controversy: पाकिस्तान में साल 2018 से इंडियन मीडिया कंटेंट जैसे-गाने और फिल्में दिखाने पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने आशा भोंसले को श्रद्धांजलि दी और उनके फेमस गाने चला दिए, जिस पर PEMRA ने चैनल को नोटिस भेजा है. लेकिन असल में कॉन्ट्रोवर्सी ये है कि आशा जी और उनके गाने यदि पाकिस्तान में नहीं चल सकते तो धुरंधर-2 और करण औजला के गाने पाक की Spotify लिस्ट में टॉप पर क्यों हैं?
'आशा भोंसले के गाने' चलाने पर भड़का पाकिस्तान, इस चैनल को भेजा नोटिस, मामले में आया 'धुरंधर-2' नाम, ये है मामला
Asha Bhosle Pakistan Controversy: दिग्गज भारतीय गायिका आशा भोसले की खबर और गाने चलाना पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को भारी पड़ गया. इस मामले में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने जियो न्यूज को नोटिस भेजकर जवाब मांगा कि जब साल 2018 से भारतीय कंटेंट दिखाने पर प्रतिबंध है तो फिर जियो न्यूज ने भारतीय गाने और भारतीय फिल्मों के सीन टीवी क्यों प्रसारित किए? सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई और कॉन्ट्रोवर्सी ने उस वक्त अलग मोड़ ले लिया, जब ‘धुरंधर 2’ और ‘करण औजला’ के गाने पाकिस्तान में म्यूजिक ऐप्स के चार्ट्स पर टॉप ट्रेंडिंग पाए गए.
PEMRA से नोटिस मिलने के बाद जियो न्यूज के प्रबंध निदेशक अजहर अब्बास ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दो टूक जवाब दिया. अब्बास ने लिखा कि ‘प्रतिष्ठित कलाकारों के कार्यों को याद करना और रिपोर्टिंग के वक्त उनकी काम की सराहना करने की एक परंपरा रही है. आशा भोसले जैसी कलाकार के लिए हमें उनके कालजयी और यादगार गीतों को और शेयर करना चाहिए, लेकिन PEMRA ने इसके विपरीत बैन लगाने का ऑप्शन चुना’. अब्बास ने यह भी लिखा कि ‘कला और ज्ञान मानवता की साझा विरासत है जिसे सीमाओं में नहीं बाधना चाहिए.’
जियो न्यूज के प्रबंध निदेशक अजहर अब्बास ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ‘आशा भोसले स्वयं पाकिस्तान की दिग्गज गायिका नूर जहाँ की प्रशंसक थीं. वो प्यार से उन्हें अपनी बड़ी बहन कहती थीं. उन्होंने नुसरत फतेह अली खान के साथ काम किया और नासिर काज़मी जैसे महान उर्दू कवियों की कविताओं को जीवंत किया. इसलिए युद्ध और संघर्ष के समय में, कला और कलाकारों को शिकार नहीं बनना चाहिए, क्योंकि बुद्धिजीवी, संगीतकार और रचनाकार अक्सर नफरत और विभाजन के खिलाफ आवाज उठाते हैं और लोगों को करीब लाते हैं.’
एक तरफ PEMRA ने जियो न्यूज को आशा जी के गाने चलाने और श्रद्धांजलि वाले प्रोग्राम पर नोटिस भेजा है तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने स्पॉटिफाई डिजिटल चार्ट पर ट्रेंड कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन मूवीज- ‘तेरे इश्क में’, ‘धुरंधर’, ‘सैयारा’ और ‘इक्कीस’ के गाने भी पाक डिजिटल म्यूजिक ट्रेंड लिस्ट के टॉप 50 में है. अब सोचने वाली ये है कि जब पाकिस्तान में इंडियन मीडिया कंटेट बैन है तो फिर पाक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इंडियन म्यूजिक ट्रेंडिंग कैसे है?
स्पॉटिफाई की टॉप सॉन्ग्स- पाकिस्तान लिस्ट में धुरंधर 2 का ‘जाइये सजाना’ गाना 6 लाख से ज्यादा बार सुना गया है. करण औजला का ‘बॉयफ्रेंड’ गाना भी पाकिस्तान में 3 लाख स्रोता बटोर चुका है.
वैसे तो पाकिस्तान का ये दोमुंहा रवैया पहली बार सामने नहीं आया है. इससे पहले भी राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में पाकिस्तान अपने फायदे के अनुसार रुख बदलता नजर आता रहता है.
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…