होम / गृहमंत्री अमित शाह ने खुद फोन कर दी कंझावला केस की जिम्मेदारी, जानिए कौन है वो अफसर

गृहमंत्री अमित शाह ने खुद फोन कर दी कंझावला केस की जिम्मेदारी, जानिए कौन है वो अफसर

Anubhawmani Tripathi • LAST UPDATED : January 3, 2023, 1:26 pm IST

Amit SHAH

INDIA NEWS (DELHI):भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के तरफ से कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से अभी तक पूरी रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त अधिकारी शालिनी सिंह को विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को देने को कहा है। गृह मंत्री ने खुद इस केस की जिम्मेदारी शालिनी सिंह को दी है। ये जिमेदारी देने से पहले अमित शाह ने फ़ोन पर पहले शालिनी सिंह से बात की।

दरसल , यह घटना दिल्ली की एक 20 वर्षीय लड़की की है। जो स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी। उसी समय एक कार ने टक्कर मारी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते लेकर चले गए। इस दर्दनाक हादसे में उस युवती की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों के अंदर गुस्सा देखा जा रहा है। पुलिस के अधिकारी के मुताबिक कार में 5 लोग सवार थे। गृह मंत्री अमित शाह ने अब इस पूरे मामले के जांच की जिम्मेदारी शालिनी सिंह के हाथों में सौप दी है।

सीनियर स्टीजन लेफ्टिनेंट की हत्या का मामला भी सुलझाया था

साल 2004 में सीनियर स्टीजन लेफ्टिनेंट जनरल हरनाम सिंह और उनकी पत्नी की हत्या का मामला काफी सुर्खियों में आया था। इस केस को भी शालिनी सिंह ने आरोपियों को नेपाल बॉर्डर से पकड़ कर लाया था।

किसान आंदोलन में भी शालिनी सिंह की थी अहम् भूमिका

शालिनी सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान भी दिल्ली पुलिस की तरफ से रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 1996 में शालिनी सिंह ने आईपीएस बैच ज्वाइन की थी। शालिनी सिंह पहले ज्वॉइंट सीपी वेस्टर्न रेंज की अधिकारी थीं। लेकिन इस समय दिल्ली पुलिस में आर्थिक अपराध शाखा की स्पेशल कमिश्नर पद पर है।

कोरोना के दौरान भी शालिनी सिंह ने दिया था देश को अपना योगदान

कोरोना की वजह से देश में जब पहला लॉकडाउन लगा था। उस दौरान शालिनी सिंह अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए घर जाना भूल गई थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था की वो पुरे देश को अपना परिवार मानती हूँ। अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद भी वह अपने घर नहीं जाती थी हर चेकपोस्ट पर कोरोना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए चेकपोस्ट पर रोज जाती थी। कोरोना के दौरान शालिनी सिंह लाउडस्पीकर लेकर सड़क पर लोगो को समझते भी दिखी थी।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत के इस राज्य में दलितों पर हुआ अत्याचार, गोलीबारी के बाद 80 घरों को किया गया आग के हवाले, तेजस्वी ने इसे बताया महा जंगलराज…
Weather Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश, AQI पहुंचा 63 के पार
Aaj ka Rashifal: आज मां लक्ष्मी कर देंगी इन राशियों को मालामाल! बस जान लें क्या है आपके भाग्य में
19 सितंबर को सस्ता हुआ Petrol-Diesel के दाम? जानें कच्चे तेल का हाल
इजरायली रक्षा मंत्री के इस बयान ने मिडिल ईस्ट में मचाया बवाल, जानिए उसने ऐसा क्या कहा जिससे थर-थर कांपेगा हिजबुल्लाह और हमास?
Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
ADVERTISEMENT