<
Categories: क्राइम

चिराग जैन हत्याकांड का खुलासा, फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Chirag Jain Murder Case: इंदौर के मिलन हाइट्स में 23 अगस्त को हुए कारोबारी चिराग जैन की हत्या के मामले में आरोपी विवेक जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Vivek Jain Arrested: मध्य प्रदेश के इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के मिलन हाइट्स में 23 अगस्त को हुई कारोबारी चिराग जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सफलता दर्ज की है। आरोपी विवेक जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो हत्या के बाद फरार चल रहा था।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, विवेक जैन और मृतक चिराग जैन लंबे समय से बिजनेस पार्टनर थे। पहले उनके बीच रिश्ते अच्छे थे, लेकिन कुछ कारणों से उनका आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि विवेक ने हत्या का खौफ़नाक कदम उठाया। 23 अगस्त की रात, विवेक जैन चिराग जैन के घर में घुसा और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी

हत्या के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया। फरार होने के दौरान विवेक जैन ने उज्जैन, दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, करौली और राजस्थान के कई शहरों में अपनी जगह बदलते हुए पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश की। पुलिस ने लंबे समय तक उसकी तलाश की और अब आखिरकार उसे दबोच लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में क्या आया सामने?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवेक जैन की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हत्या के पीछे और भी लोग हो सकते हैं, जिनके खिलाफ आगे की जांच में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी तथ्यों की छानबीन कर रही है। इस गिरफ्तारी के साथ ही चिराग जैन हत्या कांड में एक बड़ी गुत्थी सुलझ गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है और आगे भी मामले में नए खुलासे हो सकते हैं।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST