<

Indore MBA student case: घर से लापता हुई छात्रा की दोस्त के कमरे में मिली लाश, व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गई थी आपत्तिजनक वीडियो!

इंदौर में MBA छात्रा की गुमशुदगी का खौफनाक अंत! क्लासमेट के बंद कमरे में मिली लाश और व्हाट्सएप ग्रुप पर आए उस वीडियो ने सबको हिला कर रख दिया. जानिए पूरा सच...

Indore MBA student case: द्वारकापुरी थाना इलाके में 25 साल की MBA स्टूडेंट की लाश उसके क्लासमेट के कमरे में बिना कपड़ों के मिली. कमरा बाहर से बंद था. स्टूडेंट पिछले तीन दिनों से लापता थी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कमरा तोड़कर स्टूडेंट की लाश बरामद की. घटना द्वारकापुरी थाना इलाके के अंकली गली में हुई. जिस कमरे में लाश मिली, वह मंदसौर के रहने वाले पीयूष धनोतिया नाम के युवक का है, जो स्टूडेंट का क्लासमेट बताया जा रहा है. दोनों सांवेर रोड पर एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में MBA की पढ़ाई कर रहे थे. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

10 फरवरी से लापता थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टूडेंट 10 फरवरी से लापता थी. उस दिन वह अपने पिता के साथ घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपना आधार कार्ड ठीक करवाने जा रही है. उसके पिता उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़कर चले गए. वहां से स्टूडेंट ने अपनी छोटी बहन को फोन करके बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक घर लौट आएगी. इसके बाद स्टूडेंट वापस नहीं लौटी. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई. उसका मोबाइल फोन भी बंद था.

कॉलेज ग्रुप में वीडियो वायरल

इसी बीच, 10 फरवरी की रात को स्टूडेंट के मोबाइल फोन से कॉलेज के WhatsApp ग्रुप पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया. वीडियो में एक युवक का चेहरा इमोजी से छिपा हुआ था, जबकि स्टूडेंट का चेहरा साफ दिख रहा था. अगले दिन कॉलेज मैनेजमेंट ने वीडियो हटा दिया और स्टूडेंट के पिता को फोन करके बताया कि उनके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं. इसके बाद परिवार ने पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. परिवार का आरोप है कि 12 फरवरी को पूरे दिन ढूंढने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई. परिवार की चिंता पर एक पुलिसवाला पीयूष के कमरे में गया, लेकिन कमरा बंद देखकर वापस आ गया और मकान मालिक को बताने को कहा.

तेज बदबू की शिकायत

शुक्रवार को उसी कमरे से तेज बदबू आने की शिकायत मिली थी. सूचना मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर घुसी. कमरे में स्टूडेंट की लाश मिली. FSL टीम भी मौके पर पहुंची. परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक ने स्टूडेंट के मोबाइल स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड किए थे और फोन में सेव किए गए नंबरों पर लोगों को भेजे थे.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST

Kash Patel Fact Check: क्या सच में काश पटेल का है ये वायरल डांस वीडियो? जानें दावे की सच्चाई

Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…

Last Updated: March 30, 2026 21:22:43 IST

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST