इंदौर में MBA छात्रा की गुमशुदगी का खौफनाक अंत! क्लासमेट के बंद कमरे में मिली लाश और व्हाट्सएप ग्रुप पर आए उस वीडियो ने सबको हिला कर रख दिया. जानिए पूरा सच...
दोस्त के कमरे पर मिली लापता MBA छात्रा की लाश!
Indore MBA student case: द्वारकापुरी थाना इलाके में 25 साल की MBA स्टूडेंट की लाश उसके क्लासमेट के कमरे में बिना कपड़ों के मिली. कमरा बाहर से बंद था. स्टूडेंट पिछले तीन दिनों से लापता थी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कमरा तोड़कर स्टूडेंट की लाश बरामद की. घटना द्वारकापुरी थाना इलाके के अंकली गली में हुई. जिस कमरे में लाश मिली, वह मंदसौर के रहने वाले पीयूष धनोतिया नाम के युवक का है, जो स्टूडेंट का क्लासमेट बताया जा रहा है. दोनों सांवेर रोड पर एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में MBA की पढ़ाई कर रहे थे. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टूडेंट 10 फरवरी से लापता थी. उस दिन वह अपने पिता के साथ घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपना आधार कार्ड ठीक करवाने जा रही है. उसके पिता उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़कर चले गए. वहां से स्टूडेंट ने अपनी छोटी बहन को फोन करके बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक घर लौट आएगी. इसके बाद स्टूडेंट वापस नहीं लौटी. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई. उसका मोबाइल फोन भी बंद था.
इसी बीच, 10 फरवरी की रात को स्टूडेंट के मोबाइल फोन से कॉलेज के WhatsApp ग्रुप पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया. वीडियो में एक युवक का चेहरा इमोजी से छिपा हुआ था, जबकि स्टूडेंट का चेहरा साफ दिख रहा था. अगले दिन कॉलेज मैनेजमेंट ने वीडियो हटा दिया और स्टूडेंट के पिता को फोन करके बताया कि उनके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं. इसके बाद परिवार ने पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. परिवार का आरोप है कि 12 फरवरी को पूरे दिन ढूंढने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई. परिवार की चिंता पर एक पुलिसवाला पीयूष के कमरे में गया, लेकिन कमरा बंद देखकर वापस आ गया और मकान मालिक को बताने को कहा.
शुक्रवार को उसी कमरे से तेज बदबू आने की शिकायत मिली थी. सूचना मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर घुसी. कमरे में स्टूडेंट की लाश मिली. FSL टीम भी मौके पर पहुंची. परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक ने स्टूडेंट के मोबाइल स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड किए थे और फोन में सेव किए गए नंबरों पर लोगों को भेजे थे.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…