Chitrakoot Girlfriend Boy Marriage Viral Video: रगौली गांव निवासी संगमलाल निषाद की बेटी रीता का सुहेल बराची गांव के रहने वाले मनोज निषाद के साथ प्रेम संबंध था. सोमवार को मनोज अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रगौली गांव पहुंचा था. इसी दौरान लड़की के परिवारवालों को इसकी भनक लग गई.परिजनों ने मनोज को पकड़ लिया.
चित्रकूट गर्लफ्रेंड बॉय मैरिज वायरल वीडियो
Chitrakoot Girlfriend Boy Marriage Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रगौली गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक युवक को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और युवक-युवती की शादी करा दी गई. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, रगौली गांव निवासी संगमलाल निषाद की बेटी रीता का सुहेल बराची गांव के रहने वाले मनोज निषाद के साथ प्रेम संबंध था. सोमवार को मनोज अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रगौली गांव पहुंचा था. इसी दौरान लड़की के परिवारवालों को इसकी भनक लग गई.परिजनों ने मनोज को पकड़ लिया. इसके बाद गांव में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई. दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और परिवार के लोगों की मौजूदगी में रीता और मनोज की शादी करा दी गई.
इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.हालांकि, शादी किन परिस्थितियों में हुई और इसमें युवक-युवती की सहमति थी या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
#चित्रकूट : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने दबोचा! हंगामे के बाद परिजनों ने गांव में ही रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! @ChitrakootPol @Uppolice #Chitrakoot #Rajapur #ViralVideo https://t.co/0ZGdjKHw1D
— Sanatan bharat news (@Newskishakti) November 9, 2026
इस मामले पर राजापुर थाना प्रभारी नरेश प्रजापति ने बताया कि थाने में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो मामले की जांच की जाएगी और जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
Anant Singh Son-in-Law Rishikesh Kumar: शादी के कार्ड की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल…
Pawan Kalyan Three Wives: पवन कल्याण ने अब तक तीन शादियां की हैं. तीसरी पत्नी…
Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…
IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 होने पर ₹18,000 की बेसिक सैलरी…
Veritas Finance के 900 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से ऑब्जर्वेशन मिले हैं. कंपनी…