Jharkhand Crime News: झारखंड के गढ़वा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां 3 बकरियों को जहर देकर मारने के बाद 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
झारखंड के गढ़वा में 3 बकरियों को जहर देकर मारने के बाद खूनी संघर्ष शुरू हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. बकरियों को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. दरअसल, पूरा मामला यह है कि बरगढ़ थाना क्षेत्र के टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में 55 साल के सूर्यदेव यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके दो बेटों समेत चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह झगड़ा खेत में बकरियों के झुंड को चराने को लेकर हुआ था. आरोप है कि गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उसकी पत्नी कवलिया देवी ने सूर्यदेव यादव की तीन बकरियों को जहर देकर मार डाला.
जब सूर्यदेव यादव घटना की सूचना पंचायत के मुखिया विंको टोप्पो को देने गए. बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने मरी हुई बकरियों की फोटो लेने के लिए अपना मोबाइल फोन निकाला, दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि रामकिशुन यादव, राजू यादव, संतोष यादव और कवलिया देवी समेत 11 लोगों ने भाले और लाठी-डंडों से सूर्यदेव यादव पर हमला कर दिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बीच-बचाव करने आए उनके बेटे महेश यादव और गणेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट में दो और लोग भी घायल हुए हैं.
घटना की सूचना मिलने के बाद बरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बेटे गणेश यादव ने थाने में लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. महेश यादव की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS रेफर कर दिया है. पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है.
इस पूरे मामले पर सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है और पूरी जांच की जा रही है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है.
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…