<
Categories: क्राइम

नौ बेटियों की मां की बेरहमी से हत्या, पहले लगाया करंट फिर किए ताबड़तोड़ वार, इस बात से नाराज था पति

Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी बसंती देवी की टांगी से वार कर हत्या कर दी. परिजनों का आरोप है कि पति ने पहले पत्नी को बिजली का करंट लगाया और फिर उसके सिर व पेट पर कई वार किए. हत्या के बाद आरोपी मनोज रजवार ने चाकू से अपने गले पर वार कर खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है. दंपती की नौ बेटियां हैं, जिनमें से सात अभी घर पर रहती हैं.

Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले में घरेलू विवाद के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी. आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने चाकू से अपने गले पर भी वार कर खुद को घायल कर लिया. मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम मनोज रजवार बताया गया है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मां की मौत से दंपती की नौ बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

खाना खाने के बाद पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद

परिजनों के मुताबिक, मनोज रजवार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक रिश्तेदार के घर से लौटा था. रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसी दौरान मनोज ने पहले बसंती देवी को बिजली का करंट लगाया और फिर टांगी से उनके सिर और पेट पर कई वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण बसंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

मायके में घर की बातें बताने से नाराज रहता था पति

परिजनों का आरोप है कि मनोज इस बात से नाराज रहता था कि उसकी पत्नी घर की बातें अपने मायके में बताती है. इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. परिवार के लोगों के मुताबिक, आरोपी अक्सर झगड़े के दौरान बसंती देवी को जान से मारने की धमकी भी देता था. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है.

हत्या के बाद चाकू से खुद को भी किया घायल

आरोप है कि पत्नी की हत्या करने के बाद मनोज ने चाकू से अपने गले पर वार कर खुद को घायल कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बसंती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. वहीं, घायल आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

नौ बेटियों के सिर से उठा मां का साया

बसंती देवी और मनोज रजवार की नौ बेटियां हैं. इनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि सात बेटियां अभी घर पर ही रहती हैं. मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है. घरेलू विवाद के बाद हुई इस वारदात ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मिली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर उसका इलाज कराया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Delhi Fire: मंगोलपुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोगों की मौत की आशंका

Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग में करीब 20 से…

Last Updated: October 31, 2026 00:37:04 IST

विमल पान मसाला विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर की बढ़ीं मुश्किलें, FDA ने जांच में पाया नियमों का उल्लंघन

Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख…

Last Updated: October 30, 2026 23:31:00 IST

बड़े भाई से अफेयर का शक में पति बना हैवान, रातभर झगड़ा और फिर 17 वार कर बेरहमी से ली पत्नी की जान

Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…

Last Updated: October 30, 2026 22:54:11 IST

Gold Price Fall: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! धनतेरस से पहले गिर गए भाव, जानें अब कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…

Last Updated: October 30, 2026 20:55:11 IST

IND vs NZ 4th T20: लगातार 10 मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड में हारा भारत, टूटा रिकॉर्ड, अजेय अभियान पर लगा ब्रेक

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…

Last Updated: October 30, 2026 20:06:47 IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बने डॉ. वेदा के अभियान का चेहरा, त्वचा और बालों की देखभाल पर रहेगा जोर

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड…

Last Updated: October 30, 2026 20:04:23 IST