Crime News: कब्र में दफन महिलाओं के शवों से घिनौनी हरकत करने वाला हैवान अय्यूब खान गिरफ्तार, कब्रिस्तान में महिलाओं की लाशों को निकालकर उनके साथ दुष्कर्म करता था.
khandwa crime news
Khandwa Crime News: मध्य प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आ रही है. जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, खंडवा में कब्र खोदकर महिलाओं के शवों के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी अय्यूब खान एक आदतन अपराधी है. उसकी दरिंदगी और घिनौनी हरकतों से तंग आकर उसका परिवार भी उससे डरने लगा था, सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि इलाके के लोग भी उससे दूरी बनाए हुए थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस थानों में इस दरिंदे के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये 50 साल का अय्यूब हत्या के जुर्म में जेल की सज़ा भी काट चुका है. उसे इसी साल 15 मई को इंदौर सेंट्रल जेल से आजीवन कारावास की सज़ा काटने के बाद रिहा किया गया था. दिल दहला देने वाली बात यह है कि रिहाई के ठीक चार दिन बाद, 19 मई को, उसने खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तानों में महिलाओं की नई कब्रें खोलकर उन्हें छेड़ा. फिर, 21 सितंबर को, उसने वही घिनौना काम किया.
जानकारी के मुताबिक यह घिनौना अपराधी दिन के उजाले में महिलाओं की कब्रों की टोह लेता था और अमावस्या की अंधेरी रातों में उनके शवों के साथ घिनौना काम करता था. कब्रिस्तानों के सीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अब, पुलिस उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर रही है ताकि उसे कड़ी सजा दी जा सके.
खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय का कहना है कि मुंडवारा गांव का रहने वाला अय्यूब खान आदतन अपराधी है. वो थाने में निगरानीशुदा अपराधी के रूप में दर्ज है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि, 21 सितंबर को सूचना मिली थी कि खंडवा के मुख्य कब्रिस्तान में दो कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है. फर्श के तख्ते उखाड़ दिए गए हैं. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जांच के दौरान, कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति की हरकत दिखाई दी. जांच में पता चला कि जावर थाने के मुंडवारा गांव का अय्यूब भी उसी जैसा दिखता था. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने हरसूद के पास अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…