Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम गिराया है. उन्होंने दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है.
donald trump
Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा झटका दे दिया है. जी हां ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने फार्मास्युटिकल सेक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, यानी अब दवाओं पर भी 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा की. ट्रंप ने शुक्रवार (26 सितंबर) को कहा कि वो फार्मास्युटिकल उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा रहे हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट के ज़रिए कहा कि हम 1 अक्टूबर, 2025 से किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे, बशर्ते कंपनी अमेरिका में कोई विनिर्माण संयंत्र स्थापित न करे. इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर किसी कंपनी ने पहले ही विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर लिया है, तो उस पर टैरिफ नहीं लगेगा. इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.
इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि हम 1 अक्टूबर, 2025 से रसोई के कैबिनेट, बाथरूम वैनिटी और संबंधित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे. इसके अलावा, फ़र्नीचर पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. इसकी वजह ये है कि बाकी देश इन उत्पादों की बड़ी मात्रा अमेरिका भेज रहे हैं. यह उचित नहीं है, लेकिन हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसा करना होगा.
ट्रंप ने आगे कहा कि हमारे भारी ट्रक निर्माताओं को विदेशी देशों से अनुचित प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए, मैं 1 अक्टूबर, 2025 से दुनिया के अन्य हिस्सों में निर्मित सभी भारी ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा हूँ. इससे पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर और अन्य जैसी हमारी प्रमुख ट्रक निर्माण कंपनियों को बाहरी हस्तक्षेप से सुरक्षा मिलेगी. हमें अपने ट्रक चालकों को आर्थिक रूप से मज़बूत और सशक्त बनाए रखना होगा.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…