गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित पीजी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा पर उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने बेरहमी से हमला कर दिया.
गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
इंसान को हैवान बनने में समय नहीं लगता. गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित पीजी में ऐसा ही कुछ हुआ है. इस पीजी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा पर उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने बेरहमी से हमला कर दिया.
शक के चलते आधी रात को हुए इस विवाद में पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. कुछ ही दिनों में दोनों शादी करने वाले थे. इस हमले ने सबको स्तब्ध करके रख दिया है.
पीड़िता उत्तरी त्रिपुरा की रहने वाली है. वह जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी. सितंबर 2025 में वह दिल्ली के शिवम से मिली, दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने परिवारों को बताया और शादी की बातचीत शुरू हो गई थी. उम्र कम होने (दोनों 19 वर्षीय) के बावजूद वे पीजी लेकर लिव-इन रिलेशन में रहने लगे.
पुलिस के मुताबिक, आधी रात को शिवम को पीड़िता के चरित्र पर शक हुआ. ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा. पीड़िता के शरीर पर गहरी चोटें और मारपीट के निशान मिले. पीड़िता की मां के फोन करने पर पुलिस पहुंची और घायल को पहले गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया.
डीसीपी साउथ हितेश यादव ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है, लेकिन इलाज जारी है. आरोपी शिवम (दिल्ली निवासी) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और पूछताछ चल रही है. मेडिकल जांच में चोटों की पुष्टि हुई है.
यह घटना मेट्रो सिटीज में बढ़ते लिव-इन कल्चर और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े करती है. ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने से बचाने के लिए प्रशासन के सख्त होने की जरूरत है. साथ ही लिव-इन के लिए भी कुछ कानूनी नियम होने चाहिये, जिससे इस तरह की घटनाओं को होने से रोका जा सके.
Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…
India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…
Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…
Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…
होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…