Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक आसमान में अंधेरा छाया हुआ है. जिसको लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है.
Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास के आसमान की एक तस्वीर साझा की है. जिससे पता चलता है कि आसमान में करीब 1000 किलोमीटर तक अंधेरा छाया हुआ है. आसमान में बादलों के एक विशाल समूह को मंडराते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.
इस पूरे मामले को लेकर मौसम विभाग का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान की ओर से एक मौसमी हलचल (एक पश्चिमी विक्षोभ) आ रही है और इसका असर दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है.
आईएमडी के वैज्ञानिक आनंद कुमार दास ने शुक्रवार को एक चेतावनी जारी की. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर बने एक चक्रवाती परिसंचरण और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जहां शनिवार को दोपहर और शाम के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने आगे बताया कि अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान के ऊपर बन रहे मौसमी सिस्टम पूरब की ओर बढ़ रहे हैं. इसके चलते, उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं का अनुमान है. नतीजतन, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, आज यानी शनिवार तक इस मौसमी सिस्टम का असर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ तूफ़ान आने की भी संभावना है. ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से सटे फ़रीदाबाद इलाके में पहले ही बारिश हो चुकी है.
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…
Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…
Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…