गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित पीजी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा पर उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने बेरहमी से हमला कर दिया.
गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
इंसान को हैवान बनने में समय नहीं लगता. गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित पीजी में ऐसा ही कुछ हुआ है. इस पीजी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा पर उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने बेरहमी से हमला कर दिया.
शक के चलते आधी रात को हुए इस विवाद में पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. कुछ ही दिनों में दोनों शादी करने वाले थे. इस हमले ने सबको स्तब्ध करके रख दिया है.
पीड़िता उत्तरी त्रिपुरा की रहने वाली है. वह जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी. सितंबर 2025 में वह दिल्ली के शिवम से मिली, दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने परिवारों को बताया और शादी की बातचीत शुरू हो गई थी. उम्र कम होने (दोनों 19 वर्षीय) के बावजूद वे पीजी लेकर लिव-इन रिलेशन में रहने लगे.
पुलिस के मुताबिक, आधी रात को शिवम को पीड़िता के चरित्र पर शक हुआ. ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा. पीड़िता के शरीर पर गहरी चोटें और मारपीट के निशान मिले. पीड़िता की मां के फोन करने पर पुलिस पहुंची और घायल को पहले गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया.
डीसीपी साउथ हितेश यादव ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है, लेकिन इलाज जारी है. आरोपी शिवम (दिल्ली निवासी) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और पूछताछ चल रही है. मेडिकल जांच में चोटों की पुष्टि हुई है.
यह घटना मेट्रो सिटीज में बढ़ते लिव-इन कल्चर और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े करती है. ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने से बचाने के लिए प्रशासन के सख्त होने की जरूरत है. साथ ही लिव-इन के लिए भी कुछ कानूनी नियम होने चाहिये, जिससे इस तरह की घटनाओं को होने से रोका जा सके.
IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…
UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…
Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…
कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…
Naigaon Railway Station Molestation Case :पुलिस ने 9 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के…
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…