<
Categories: क्राइम

शराब के नशे में घर लौटा पति, पत्नी ने करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला हत्याकांड

Bihar crime:  बिहार के मधेपुरा में 26 वर्षीय नंदकिशोर मुखिया की करंट लगाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पति की शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने हत्या की साजिश रची. वारदात के बाद शव को घर के दरवाजे पर रखकर सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई. घटनास्थल से जला हुआ कॉपर तार मिलने और फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया.

Bihar crime: बिहार के मधेपुरा में पति पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. यहां 26 वर्षीय युवक नंदकिशोर मुखिया की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप उसकी पत्नी गुंजन कुमारी पर लगा है. पुलिस ने मामले की जांच के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गुंजन ने पति को करंट लगाकर मारने की बात स्वीकार की है. शुरुआती तौर पर घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन घटनास्थल पर मिले जले हुए तार और शरीर पर चोट के निशानों ने पुलिस का शक गहरा कर दिया.

पति को करंट लगाकर हत्या करने का आरोप, पत्नी गिरफ्तार

यह मामला मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र की सरौनी कला पंचायत के वार्ड नंबर 9 का है. मृतक की पहचान नंदकिशोर मुखिया (26) के रूप में हुई है. उसके पिता ठाकुर मुखिया के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया. जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी गुंजन कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस का दावा है कि पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई.

मेला देखकर लौटा पति, फिर तड़के घर के अंदर ले गई पत्नी

पुलिस पूछताछ में गुंजन कुमारी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था. वह अक्सर नशे में घर लौटता था और उसके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करता था. इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पति की हत्या की योजना बनाई. पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात नंदकिशोर शराब पीकर मेला देखने गया था. रात करीब एक बजे वह घर लौटा और दरवाजे पर अपने पिता के पास सो गया. इसके बाद तड़के करीब तीन बजे गुंजन उसे जगाकर घर के अंदर ले गई. पुलिस का कहना है कि घर के अंदर नशे की हालत में नंदकिशोर ने पत्नी के साथ मारपीट की. बाद में जब वह बेहोश होने लगा तो गुंजन ने उसे बिजली का करंट
लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद शव दरवाजे पर रखा, हादसा दिखाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद घटना को सामान्य मौत दिखाने के लिए गुंजन ने पति के शव को घर के दरवाजे पर लाकर रख दिया. बुधवार सुबह दरवाजे के पास नंदकिशोर का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान घटनास्थल से जला हुआ कॉपर का तार मिला. इसके अलावा मृतक के हाथ और गले पर जलने के निशान भी पाए गए. इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, 24 घंटे में खुला मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी गुंजन कुमारी से पूछताछ की. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में गुंजन ने पति को करंट लगाकर मारने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मृतक के पिता ठाकुर मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.नंदकिशोर मुखिया पांच भाइयों में सबसे छोटा था. उसके परिवार में पांच साल की एक बेटी और तीन साल का एक बेटा है. पिता की हत्या और मां की गिरफ्तारी के बाद दोनों बच्चों के सामने बड़ा  संकट खड़ा हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Who Is Aishwarya Raj: कौन हैं एश्वर्या राज? जिसकी नशीली आंखों के कायल हुए लोग; खूबसूरती ऐसी की नहीं हटा पाएंगे नजरें

Who Is Aishwarya Raj: मलयालम एक्ट्रेस एश्वर्या राज अपनी नशीली आंखों, खूबसूरत चेहरे और ग्लैमरस…

Last Updated: November 13, 2026 16:01:51 IST

Kal Ka Rashifal 14 नवंबर 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

Aaj Ka Rashifal 14 November 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 13, 2026 15:54:23 IST

IND vs NZ 4th ODI: 244 रन की हार के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- लगा था आसानी से जीत जाएंगे

Shreyas Iyer Statement After 244 Run Defeat: न्यूजीलैंड से चौथे वनडे में 244 रन की…

Last Updated: November 13, 2026 15:52:19 IST

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, स्त्री रोग से लेकर से लेकर लीवर तक; इन 112 बीमारियों का नहीं होगा इलाज

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. NHA ने…

Last Updated: November 13, 2026 15:41:25 IST

Chhath Puja Kharna 2026: छठ पूजा के दूसरे दिन क्यों मनाया जाता है खरना? जानें इसका धार्मिक महत्व, प्रसाद और 7 जरूरी नियम!

Chhath Puja Kharna 2026: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है. इस दिन…

Last Updated: November 13, 2026 15:01:49 IST