Who Is Aishwarya Raj: मलयालम एक्ट्रेस एश्वर्या राज अपनी नशीली आंखों, खूबसूरत चेहरे और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं. उनकी खूबसूरती की तुलना वामिका गब्बी से भी हो रही है.
Who Is Aishwarya Raj: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक नाम अपनी खूबसूरती और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर चर्चा में है. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस एश्वर्या राज (Aiswarya Raj) की, जिनकी दिलकश आंखों और खूबसूरत अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और ग्लैमरस लुक चर्चा का विषय बने हुए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं एश्वर्या राज?
एश्वर्या राज एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अभिनय के जरिए भी वह दर्शकों के बीच पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. पर्दे पर उनका अंदाज और आकर्षक व्यक्तित्व उन्हें खास बनाता है.
एश्वर्या राज जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘Merri Boys’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म की टैगलाइन और रिलीज से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, यह कहानी हॉस्टल लाइफ की मस्ती, दोस्तों की शरारतों, प्यार और जिंदगी के उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और भरपूर धमाल देखने को मिलेगा. ‘Merri Boys’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को लेकर एश्वर्या के फैंस भी उत्साहित हैं.
एश्वर्या राज ने लोकप्रिय मलयालम फिल्म ‘Officer On Duty’ में काम किया है. इस फिल्म के जरिए उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली. उनके काम को लेकर फिल्म प्रेमियों के बीच दिलचस्पी देखने को मिली है.
एश्वर्या राज की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘Bro Club’ साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के साथ उन्होंने अपने फिल्मी सफर को आगे बढ़ाया है.
Her name is Aishwarya Raj, a Malayali beauty ❤️ She really resembles Wamiqa! 👀❤️🔥 https://t.co/q2mBoizJuu
— 𝕊𝕡𝕚𝕕𝕖𝕪 🕸️ (@SpideyJr17) November 13, 2026
एश्वर्या राज की तस्वीरें देखने के बाद कई लोगों को उनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी की झलक नजर आ सकती है. उनकी खूबसूरत आंखें, चेहरे की मासूमियत और आकर्षक अंदाज कुछ हद तक वामिका गब्बी की याद दिलाते हैं. यही वजह है कि उनकी खूबसूरती लोगों का ध्यान खींच रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में एश्वर्या राज अपने अभिनय से दर्शकों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करती हैं.
Bihar crime: बिहार के मधेपुरा में 26 वर्षीय नंदकिशोर मुखिया की करंट लगाकर हत्या करने…
Aaj Ka Rashifal 14 November 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Shreyas Iyer Statement After 244 Run Defeat: न्यूजीलैंड से चौथे वनडे में 244 रन की…
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. NHA ने…
Chhath Puja Kharna 2026: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है. इस दिन…
Who is Zakir Naik: गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर को यह नोटिफिकेशन जारी किया था.…