Crime News: मध्य प्रदेश में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव अपने ही घर मे दफना दिया और घर के कच्चे फर्श को अच्छे से लीप पोत कर उसी स्थान पर खटिया डाल सोता रह.
crime news
MP Crime News: कहते हैं प्यार करना आसान है पर उसको निभाना उतना ही मुश्किल! प्यार और नफरत दोनों ही ऐसी चीज हैं जो बहुत शिद्दत से की जाती हैं. आज हम आपको ऐसा ही एक मामले के बारे में बताने वाले हैं. मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रजपुरा गांव से अवैध संबंधों के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव अपने ही घर मे दफना दिया और घर के कच्चे फर्श को अच्छे से लीप पोत कर उसी स्थान पर खटिया डाल सोता रह. ये मामला ऐसा है जिसे सुनते ही हर किसी कि रूह कांप उठे.
इसी बीच युवती के अचानक इस तरह गायब होने से परेशान युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने जब इस मामले में जांच पड़ताल की तो पता चला की गांव के ही रतिराम राजपूत के मृतका रोहणी राजपूत से शादी से पहले ही प्रेम संबंध थे और मृतिका शादी के बाद भी इससे मिलती जुलती थी, शक के आधार पर पुलिस ने रतिराम राजपूत को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने सारी सच्चाई कबूल करते हुए सारा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया, इसी बीच जब आरोपी पुलिस अभिरक्षा में चकरपुर चौकी में बंद था तभी आरोपी शौच करने के बहाने चौकी से फरार हो गया. अब पूरा पुलिस महकमा फरार आरोपी की तलाश में जुटा हुआ है, वही आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर से खुदाई कर मृतिका का शव बरामद कर लिया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव है, जहां आरोपी ने पुलिस को बताया है की मृतिका रोहणी राजपूत से उसका शादी से पहले से प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी के बाद भी छिप छिपकर मिला करते थे, लेकिन बीते कई रोज से मृतिका रोहणी राजपूत अपने प्रेमी रतिराम पर लगातार यह दबाव बना रही थी की वो उससे शादी कर ले, जिसके लिए वो अपने पति को भी छोड़ने को तैयार थी, वही पहले से शादीशुदा रतिराम इस बात को तैयार नहीं था, बस इसी दबाव के चलते रतिराम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी शादीशुदा प्रेमिका को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर लिया, और 2 अक्टूबर की रात उसने रोहणी को अपने गांव के एक घर मे मिलने बुलाया, जहां पहले दोनों ने शारिरिक सबंध बनाये और इसी दौरान रतिराम ने गला घोंट कर रोहिणी की हत्या कर दी, इसके बाद रतिराम ने अपने दोस्तों कालीचरण, मुकेश व ज्ञान सिंह के साथ मिलकर घर के कच्चे फर्श पर गड्डा खोदा और शव को दफना दिया, और फर्श को मिट्टी और गोबर से अच्छे से लीप दिया और उस पर खाट डालकर आराम से दो दिनों तक सोता रहा.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…